back to top

ललितपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर, मंत्री की पत्नी के नाम दर्ज कार

ललितपुर, जिला संवाददाता। विगत सोमवार की रात थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा के पास तेज गति से जा रही एक फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

बताया गया है कि तीनों युवक कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। मृतक की पहचान सुबेन्द्र यादव (पुत्र राजेंद्र), निवासी ग्राम बरखेड़ा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर कार महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री मनोहर लाल कोरी की पत्नी के नाम पंजीकृत है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मंत्री का पुत्र मौके से भाग गया।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि सोमवार की रात फॉर्च्यूनर कार द्वारा तीन बाइक सवारों को टक्कर मारने की घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

एएसपी ने यह भी बताया कि कार मंत्री की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड बताई जा रही है और यह जांच की जा रही है कि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी, कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए जोश पर की खुलकर बात

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान...

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....