back to top

युवा भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर को हराया, उबेर कप के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की

चेंगडू (चीन). इशारानी बरुआ और अनमोल खरब के चमकदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को 4-1 से हराकर उबेर कप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। एशियाई चैम्पियन भारत ने पहले मुकाबले में कनाडा को 4-1 से मात दी थी। भारत ने दूसरे मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया और पहले मैच में अश्मिता चालिहा के हारने के बावजूद वापसी करते हुए बाकी सारे मैच जीत लिये।

बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में खेल रही युवा और कम अनुभवी भारतीय टीम के लिए यह शानदार हफ्ता रहा। खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर कौशल और गजब का जज्बा दिखाते हुए पहले दो मुकाबले जीत लिये। चीन ने ग्रुए ए के अन्य मुकाबले में कनाडा को 3-0 से शिकस्त दी और यह नतीजा भारत और उसके पड़ोसी एशियाई देश के लिए क्वार्टरफाइनल स्थान पक्का करने के लिए काफी था।

दो जीत से भारत अब ग्रुप ए में चीन के पीछे दूसरे स्थान पर काबिज है। दोनों टीम अंतिम ग्रुप मैच में मंगलवार को एक दूसरे से भिड़ेंगी जिससे शीर्ष स्थान का फैसला होगा। 53वीं रैंकिंग की चालिहा ने शनिवार को कनाडा की मिशेल लि को हराकर उलटफेर किया था लेकिन वह दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी यिओ जिया मिन से 15-21, 18-21 से पराजित हो गयीं।

राष्ट्रीय चैम्पियन प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की 67वीं रैंकिंग की जोड़ी ने पहले महिला युगल में जियाओ एन हेंग और जिन यु जिया पर 21-15, 21-16 की जीत से भारत को वापसी करायी। इशारानी (83वीं रैंकिंग) ने दूसरे एकल में इनसिराह खान को 21-13, 21-16 से मात देकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की 64वीं रैंकिंग की जोड़ी ने यि टिंग एल्सा लाई और जान मिशेल की जोड़ी को 21-8, 21-11 से शिकस्त देकर भारत को 3-1 से अजेय बढ़त दिलायी।

उभरती हुई स्टार अनमोल (258 रैंकिंग) ने फिर तीसरे एकल में लि जिन मेगान को 21-15, 21-13 से हराकर भारत की 4-। से जीत सुनिश्चित की। श्रुति ने कहा कि भारतीय पहला मैच गंवाने के बावजूद दबाव में नहीं आये। उन्होंने कहा, यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाबला था क्योंकि अगर हम सिंगापुर के खिलाफ इस मैच में जीत जाते तो हम क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेते। इसलिये थोड़ा दबाव तो था। अश्मिता हालांकि हार गयी लेकिन उसने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

उन्होंने कहा, अश्मिता के मैच के बाद सर्वश्रेष्ठ करने की हमारी बारी थी। हम पहले मुकाबले के दौरान इतने आत्मविश्वास से नहीं भरे थे लेकिन आज हमारा मनोबल बढ़ा हुआ था। भारत ने उबेर कप में तीन बार 1957, 2014 और 2016 में सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। गत चैम्पियन भारतीय पुरुष टीम सोमवार को ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत ने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 4-। से पराजित किया था।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...