back to top

आप ने गठबंधन के मुद्दे पर कहा: दिल्ली इकाई की आड़ नहीं लें राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी दिल्ली इकाई की आड़ लेने के बजाय देश के हालात को देखते हुए आप के साथ सीट-बंटवारे पर फैसला करना चाहिए।

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा, आप ने गठबंधन के लिए सैद्घांतिक फैसला किया और इसके लिए लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को बचाने तथा दिल्ली की जनता की आवाज को मजबूत करने की जरूरत को समझा, जबकि पार्टी के अंदर आपत्तियां सामने आई थीं। राहुल गांधी ने आज सुबह ही कहा था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई आप के साथ गठबंधन नहीं चाहती। राय ने कहा, मुझे लगता है कि या तो राहुल गांधी देश के हालात को नहीं समझ रहे हैं या अपनी पार्टी के संगठन को समझा नहीं पा रहे हैं। अपनी राज्य इकाई की आड़ लेने के बजाय राहुल को फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता गठबंधन नहीं चाहते। कई नेता व्यक्तिगत रूप से इसके खिलाफ हैं। लेकिन देश के हित में गठबंधन करने का फैसला किया गया।

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित…

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद घोषणा की थी कि आप के साथ गठबंधन करने के खिलाफ एकमत बन गया है। इस घोषणा के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की अफवाहें हैं कि कांग्रेस की भाजपा के साथ गुप्त समझ बन गई है और उनकी पार्टी इस अपवित्र गठबंधन से मुकाबले को तैयार है। राय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह अलग मामला है कि दिल्ली कांग्रेस गठबंधन के बारे में क्या कहती है लेकिन गांधी को इस संबंध में देश के सामने केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही जैसी चुनौतियों पर विचार करते हुए जिम्मेदारी से फैसला लेना चाहिए। इस बीच बुधवार को कांग्रेस ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के नौ विधायक उसके साथ संपर्क में हैं और पाला बदलना चाहते हैं। इससे पहले निलंबित आप विधायक और केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर जाकर दीक्षित से मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...

वर्दी के पीछे छिपा गद्दार… आगरा का नौसेना जवान ISI के लिए कर रहा था जासूसी, ATS ने बिछाया जाल

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राष्ट्र सुरक्षा में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...