back to top

योगी का अधिकारियों को निर्देश-30 जून तक एकत्र न होने दें भीड़

लखनऊ(विशेष संवाददाता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक बार फिर अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 30 जून तक प्रदेश में किसी भी प्रकार के भीड़ वाले कार्यक्रम न होने दें। लोगों किसी समारोह में एक साथ एकत्र होने की अनुमति न दी जाये। योगी ने शनिवार को निर्देश दिया कि चिकित्साकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए राज्य मुख्यालय और जिलों में टीमें बनायी जायें।

जिलों में भी अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग टीमें बनायी जायें। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिये। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को किये गये ट्वीट में कहा गया है कि 30 जून तक किसी भी तरह की भीड़ एकत्र होने की अनुमति न दी जाये।

इसके बाद परिस्थितियों पर विचार करते हुए कोई निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने फर्जी रिपोर्टिंग पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दूसरे ट्वीट में कहा गया है कि रमजान का माह शुरू हो गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत सभी धर्मगुरुओं ने घर पर ही रहकर नमाज अदा करने की अपील की है। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी कोई कार्यक्रम न हो, क्योंकि इससे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका है।

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए देश भर में तीन मई तक लॉकडाउन लागू है। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि मेडिकल इंफेक्शन को रोकने के लिए बेहतर तथा प्रभावी प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों सहित सभी चिकित्सा कर्मियों को प्रत्येक दशा में कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखना आवश्यक है।

उन्होंने मेडिकल इंफेक्शन की रोकथाम के लिए डेडिकेटेड टीम गठित करने के निर्देश दिये हैं। कहा कि मेडिकल इंफेक्शन रोकने के लिए राज्य मुख्यालय तथा जिलों में टीम बनायी जायें। यह टीम सरकारी और निजी सभी अस्पतालों में मेडिकल इंफेक्शन पर फोकस करते हुए इसे रोकने के लिए कार्य करें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्राथमिकता पर ऐसी टीमें गठित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि किसी भी उद्योग के संचालन से यदि संक्रमण फैलने की जरा भी सम्भावना हो तो उसे संचालन की अनुमति न दी जाये। मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों की श्रृंखला तैयार करने, चिकित्सालयों में आॅक्सीजन की नियमित व सुचारु आपूर्ति बनाये रखने तथा ट्रेनिंग को और गति देने पर बल दिया। कहा कि मेडिकल शिक्षा के विद्यार्थियों तथा आयुष आदि चिकित्सकों की भी मेडिकल ट्रेनिंग करायी जाए।

उन्होंने एल-1, एल-2 तथा एल-3 अस्पतालों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में एक अतिरिक्त सीएचसी को एल-1 अस्पताल के तौर पर तैयार किया जाये। इस कार्य को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए एक अधिकारी को नामित किया जाये।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें और पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाये।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाये। कहा कि रमजान के दृष्टिगत पूरी सावधानी व सतर्कता बरती जाए। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। उन्होंने संक्रमण की दृष्टि से संतकबीरनगर की बढ़ी हुई संवेदनशीलता के मद्देनजर, मंडलायुक्त बस्ती, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती तथा स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिये।
जिला स्तर पर लगातार निगरानी हो

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...