back to top

योगी की अपील : हैंडवाश डे पर हजारों लोग एक साथ धोयेंगे हाथ

  • सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ हाथ धो दिया जायेगा स्‍वच्‍छता का संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर विश्‍व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर गुरुवार को हजारों हाथ एक साथ धुलेंगे। राज्‍य सरकार ने इसको लेकर सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। सभी के लिए स्‍वच्‍छ हाथ की थीम पर सुबह 10 से 12 बजे तक सभी सरकारी विभागों में सोशल डि‍स्‍टेंसिंग का पालन करते हुए मास्‍क के साथ अफसर और कर्मचारी सामूहिक रूप से हाथ धुल कर स्‍वच्‍छता का संदेश देंगे।

राज्‍य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी दफ्तरों व अस्पताल, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायती राज विभाग समेत सभी विभागों को हैण्‍ड वाशिंग डे अभियान में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिये हैं। सरकार ने अभियान को जिले, ब्लाक और ग्राम पंचायतों पर व्यापक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये हैं जिससे लोगों को हैण्ड वाशिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

प्रवक्ता ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक‍ सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच लोगों के समूह मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साबुन से हाथ धोएंगे। अभियान में सभी कार्यालय, संस्थान, अस्पताल के अधिकारी व कर्मी और समुदाय के लोग एक ही समय पर सुबह 10 बजे समूह में हाथ धोने कि प्रक्रिया का डेमो करेंगे, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी होगी।

दस्तक कार्यक्रम के तहत एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी, स्कूल शिक्षक व एसएचजी के सदस्य समुदायों में 10 घरों का समूह बनाएंगे और डेमो देंगे। साबुन से हाथ धोने के मुख्य 6 चरणों को सिखाने के साथ कोविड-19 महामारी संक्रमण काल में भोजन के पहले, नाक, मुंह व आंखों को छूने, खांसने एवं छींकने, शौच के बाद एवं शौचालय का इस्तेमाल करने केबाद सभी हाथ धोने के महत्‍व को समझायेंगे।

हर लेबर रूम स्वास्थ्य केंद्र के वॉश बेसिन और हैडवाशिंग स्टेशन को कोहनी से संचालित नल लगाने व साबुन के साथ कार्यात्मक बनाने के निर्देश दिये हैं। हर स्वास्थ्य केन्द्र में नो टच, फुट ऑपरेटेड हैंड वाशिंग यूनिट स्थापित करने के साथ ही मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उपयोग के प्रचार के निर्देश दिये गये हैं।

अस्पतालों कैंपस, वेटिंग एरिया, पार्क आदि में टेलीविजन के माध्यम से हैण्ड वाशिंग व स्वच्छता से संबंधित वीडियो के नियमित संचालन के निर्देश जारी किये गये हैं। हैण्ड-हाइजीन विषयक प्रशिक्षण, हैंड वाश का प्रदर्शन, स्‍वच्‍छता विषयक पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश राज्‍य सरकार ने दिये हैं।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...