back to top

योगी ने कोविड-19 से बचाव के लिए निरन्तर जागरुकता फैलाने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचाव के लिए जनता के बीच निरन्तर जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में निरन्तर सतर्कता बरतने, मेरठ मण्डल के लिए ठोस कार्य योजना बनाते हुए अस्पतालों में बेड की संख्या दोगुनी करने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त चिकित्साकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को मेरठ मण्डल की चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में मेडिकल टीम की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एक समर्पित टीम के तौर पर कार्य करते हुए संक्रमण को नियंत्रित रखने के सभी प्रयास सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक-1 व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने में सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था के महत्व पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में निगरानी समितियों को सक्रिय बनाए रखा जाए। इनके कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए समिति के सदस्यों से निरन्तर संवाद रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक करने की कार्वाई को जारी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से क्रय किए गए गेहूं के सुरक्षित भण्डारण के सभी प्रबन्ध किए जाएं। बरसात के मौसम को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि खरीदा गया गेहूं खुले में न रखा जाए, अन्यथा बारिश होने पर वह भीगकर खराब हो जाएगा। निराश्रित गोवंश के लिए संचालित गौ-आश्रय स्थलों में हरे चारे की नियमित व्यवस्था की जाए। गौ-आश्रय स्थलों में स्थापित भूसा बैंक में भूसे के सुरक्षित भण्डारण के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

RELATED ARTICLES

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

अरुणाचल प्रदेश : 3.3 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये...