back to top

राज्य की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए सलाहकार नियुक्त करेगी योगी सरकार

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से लगे झटके के बाद अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत कर उसे एक हजार अरब (एक खरब) डॉलर की बनाने का अभियान तेज करने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने सशक्त रणनीतियां बनाने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने इस सलाहकार की नियुक्ति के लिए एक विस्तृत प्रपत्र तैयार किया है। करीब 41 पन्ने के इस दस्तावेज़ में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार एक हजार अरब डॉलर बनाने के काम को बहुत चुनौतीपूर्ण बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस दस्तावेज में कहा गया है कि इस बेहद मुश्किल काम को अंजाम देने के लिए राज्य सरकार को कुछ बहुत बड़े कदम उठाने होंगे। इसके लिए गहन चिंतन-मनन करके तैयार की गई दीर्घकालिक रणनीतियों पर निरंतरता के साथ काम करना होगा। इसके लिए मजबूत सांगठनिक ढांचे, लक्ष्य पर केंद्रित नीतियों और अधिक प्रभावी सुशासन से संबंधित नियमों, तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा अधिक जवाबदेही की जरूरत पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है और देश को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की पूर्ति में इस राज्य का बहुत बड़ा योगदान होगा। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)में उत्तर प्रदेश का योगदान आठ प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की अर्थव्यवस्था को 5000 अरब डॉलर की बनाने के लक्ष्य से खुद को संबद्ध करते हुए उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए मौजूदा विकास दर में उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा मूलभूत ढांचे में भी व्यापक सुधार करना होगा।

राज्य सरकार द्वारा तैयार दस्तावेज के मुताबिक उसने अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके परिणाम स्वरूप वर्ष 2018-19 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 230 अरब डॉलर यानी 15.80 लाख करोड़ रुपए का हो चुका है। पिछले साल राज्य की विकास दर सात प्रतिशत रही।

प्रपत्र में कहा गया है कि अगले पांच साल के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर की बनाने के लिए प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद को करीब पांच गुना तक बढ़ाना होगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक रुख के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता विकसित करनी होगी। इससे चुनौती काफी बढ़ जाती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...