back to top

योगी सरकार ने दूसरे राज्यों से मांगी उप्र निवासी श्रमिकों की जिलेवार सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से अपने यहां फंसे यूपी के श्रमिकों की जिलेवार सूची मांगते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार सूबे के सभी प्रवासी कामगारों को वापस लाना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी कामगारों और श्रमिकों को वापस लाना चाहती है। इसके लिए संबंधित राज्य सरकारों से अपने यहां फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों की जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। जो राज्य सरकारें सूची उपलब्ध करा रही हैं, उन्हें लाने की व्यवस्था हम तत्काल दे रहे हैं।

योगी ने कहा कि अभी तक दूसरे प्रदेशों से करीब 30 हजार कामगारों को लेकर 37 रेलगाड़ियों उत्तर प्रदेश आ चुकी हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भी बसों से 30 हज़ार से अधिक श्रमिक लाए गए हैं। इससे पहले मार्च में भी साढ़े छह लाख प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश लाया गया था। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को लेकर बृहस्पतिवार को 20 ट्रेनें आ रही हैं।

शुक्रवार को भी 25 से 30 ट्रेनें प्रवासी कामगारों को लेकर प्रदेश में आएगी। उन्हें उनके घरों तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए परिवहन निगम की 10,000 से ज्यादा बसें लगाई गई हैं। यहां आने वाले हर कामगार को जांच के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखने और उन्हें सुरक्षित घरों तक पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आने वाले हर मजदूर और कामगार की कार्यकुशलता सम्बन्धी एक डेटा तैयार किया जा रहा है।

होम क्वारंटीन पूरा होते ही उन्हें उनकी क्षमता के आधार पर प्रदेश में ही नौकरी अथवा रोजग़ार दिलाने की तैयारी है। योगी ने बताया कि प्रदेश के क्वारेंटाइन सेंटरों की क्षमता अब 12 लाख से ज़्यादा की हो गई है। सभी की स्वास्थ्य जांच के लिए 50 हज़ार से अधिक लोगों की मेडिकल टीमें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...