back to top

योगी सरकार ने गरीबों के लिए सील की उत्तर प्रदेश की सीमाएं : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर पैदल या निजी वाहनों से अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिए सीमाएं सील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सड़क के श्रमिक अपने घर कैसे पहुंचेंगे।

अखिलेश ने रविवार को ट्वीट किया जिस प्रदेश ने देश को महामहिम दिए, प्रधान जी दिए, उस उत्तर प्रदेश ने अपनी सीमाओं को गऱीबों के लिए सील कर दिया है। बिना सड़क, प्रवासी मज़दूर भला कैसे बिहार, ओडिशा, झारखंड, बंगाल एवं पूर्वाेत्तर जाएंगे। ये हवा-हवाई सरकार कोई हवाई मार्ग ही बता दे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार द्वारा विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मुहिम वंदे भारत पर कटाक्ष करते हुए कहा वंदे भारत में गऱीब वंदनीय क्यों नहीं हैं? मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों से पैदल, दोपहिया वाहन तथा ट्रक जैसे अवैध एवं असुरक्षित वाहनों से न आने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा पाए जाने पर अवैध वाहन को फौरन जब्त कर कानूनी कार्वाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार रात सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार पैदल, मोटरसाइकिल अथवा ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहनों से न आने पाए। ऐसा पाए जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति अंगोला, बोत्सवाना की पहली यात्रा के बाद दिल्ली लौटीं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौटीं।मुर्मू ने इस यात्रा के दौरान...

दिल्ली विस्फोट में शामिल डॉ. उमर नबी का पुलवामा स्थित मकान ध्वस्त

श्रीनगर। दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ. उमर नबी के जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित...

एसआईआर ने बिहार में जो खेल किया वह उप्र समेत अन्य राज्यों में नहीं हो पाएगा : अखिलेश यादव

लखनऊ । बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अपने पास सत्ता बरकरार रखने के सवाल पर समाजवादी...

गोमा तट पर सजी लोकगीत संगीत नृत्य की सुरमई शाम

10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव षष्ठम् दिवसलखनऊ। नाचेगा भारत, वॉयस आॅफ उत्तराखंड, झोड़ा-समूह लोक नृत्य, डांस उत्तराखंड डांस, (जिसमें गैर-उत्तराखंडी टीमें भी शामिल हैं) एवं...

दो दिवसीय हास्य नाट्य महोत्सव 27 से

प्रथम प्रस्तुति के रूप में 'घर का न घाट का'लखनऊ। राजधानी ही नहीं पूरे देश में अपनी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से एक अनूठी...

भागीदारी जनजाति उत्सव में अवधी फूड स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

-नव अंशिका फाउण्डेशन व्यंजन ही नहीं महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर भी लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से 13 से...

बाल दिवस पर बच्चों ने संवेदनाओं का रंगपर्व रचा

लखनऊ स्पेक्ट्रम आर्ट फेयर का कलात्मक परिदृश्य लखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी द्वारा फीनिक्स प्लासियो में इन दिनों चल रहे लखनऊ स्पेक्ट्रम - 2015 आर्ट फेयर...

उत्पन्ना एकादशी आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, जो कार्तिक मास के बाद आती है, उत्पन्ना एकादशी के नाम से जानी जाती है।...

आपके प्यार में हम निखरने लगे…

गीत-संगीत से सजी लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव की शामलखनऊ। प्रगति इवेंट संस्था द्वारा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव अवध विहार योजना बि 2 अवध शिल्पग्राम (खुला क्षेत्र)...