back to top

लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है योगी सरकार : लल्लू

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर पार्टी कार्यकर्ताओं का दमन करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार दमन का चक्र चला रही है। आए दिन पुलिस के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।

पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की हाल में देर रात की गई गिरफ्तारी अवैध, अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। शाहनवाज का नाम किसी भी प्राथमिकी और आरोपपत्र में नहीं था, फिर भी जबरन देर रात में उनको उठाया गया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से से भाजपा सरकार बौखला गई है। यह डरी हुई सरकार है, और फर्जी गिरफ्तारियों से हमें डराना चाहती है, मगर हम डरने वाले नहीं।

प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है, मगर दूसरी ओर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्घ हैं। लल्लू ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के इशारे पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मुखबिरी कराई जा रही है। अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करने वाले लोग आज कांग्रेस कार्यालय की पुलिस और खुफिया एजेंसी से मुखबिरी तथा रेकी करा रहे हैं।

उन्होंने कहा, पार्टी के गेट पर महीनेभर से पुलिस लगी है। आखिर पुलिस देर रात तक हमारे कार्यालय पर क्या करती है। कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने राज्य पुलिस की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया जा रहा जुल्म योगी आदित्यनाथ की सरकार का राजनीतिक द्वेषपूर्ण और कायरता भरा कदम है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से योगी सरकार की बौखलाहट साफ-साफ दिख रही है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...