back to top

योगी ने दिए शिक्षकों के दस्तावेज जांचने के लिए टीम बनाने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सभी स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के लिए एक समर्पित टीम बनाने का निर्देश दिया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षण संस्थानों, समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के लिए एक डेडिकेटेड टीम बनानेबनाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि योगी ने यह भी कहा कि अगर कहीं पर भी कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करता हुआ पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्वाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश ऐसे समय दिए हैं जब राज्य में अनामिका शुक्ला प्रकरण चर्चा में है। उत्त प्रदेश के कई जिलों में अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर अलग-अलग महिलाओं द्वारा नौकरी करके वेतन लेने के मामले सामने आए हैं। पुलिस का विशेष कार्यबलल इसकी जांच कर रहा है।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि सहारनपुर में तबलीगी जमात के जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था, उन्हें अदालत ने एक माह की सजा भी सुनाई है। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वैसे हर जिले में अनलॉक वन है लेकिन जहां भी एक दूसरे से दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है, जहां भी बाजारों में भीड़भाड़ ज्यादा हो रही हो वहां पुलिस गश्ती करे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कामगारों और श्रमिकों को सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के प्रति संकल्प दोहराते हुए कहा कि राज्य में स्किल मैपिंग का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे श्रमिकों और कामगारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए राशन कार्ड भी बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है अवस्थी ने बताया कि योगी ने कहा है कि दलितों या अनुसूचित जाति अथवा जनजाति पर अगर कहीं अत्याचार होता है तो पुलिस बिना देर किए कार्वाई करे और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्वाई की जाए।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...