back to top

कोरोना वायरस की जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं योगी आदित्यनाथ : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कोरोना संकट के समय उत्तर प्रदेश में अव्यवस्थाओं की जानकारी लगातार सामने आ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, अभी कुछ दिनों पहले ही संभल में एम्बुलेंस न होने के चलते परिजनों को शव ठेले पर ले जाना पड़ा था। उसी तरह की अमानवीय घटना अब हापुड़ में घटी।

मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को शव ई-रिक्शा पर ले जाना पड़ा। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, कल ही लखनऊ से लापरवाही के दो मामले आए जिसमें से एक की मौत भी हो गई। पत्रकारों का कहना है कि संख्या कम दिखाने के लिए नोएडा में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

मेरठ में स्वास्थ्यकर्मियों को खराब पीपीई किट और शील्ड दिए गए। प्रियंका ने आरोप लगाया, कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्यवस्थाओं के सैकड़ों समाचार आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री कोरोना को सदी का कमजोर वायरस बताकर और झूठे प्रचार के जरिए जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles