back to top

येस बैंक का शेयर 56 प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली। येस बैंक को लेकर रातभर में बदले घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को येस बैंक का शेयर 56 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। नकदी संकट से जूझ रहे येस बैंक पर रिजर्व बैंक ने गुरुवार रात को रोक लगा दी और बैंक के निदेशक मंडल को तत्काल भंग कर दिया।

इसके बाद शुक्रवार को येस बैंक का शेयर 25 प्रतिशत गिरकर खुला और दिन में कारोबार के दौरान एक समय 85 प्रतिशत तक गिरकर 5.55 रुपए प्रति शेयर तक नीचे आ गया था।

बीएसई पर बैंक का शेयर 56.04 प्रतिशत गिरकर 16.20 रुपए पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 54.89 प्रतिशत गिरकर 16.60 रुपए पर बंद हुआ।

शेयर कीमत में भारी गिरावट के चलते बीएसई पर बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,266.23 करोड़ रुपए से घटकर 4,131.77 करोड़ रुपए रह गया। इसका असर अन्य बैंकों के शेयर पर भी दिखा।

बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 14 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 6.19 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक का शेयर 5.62 प्रतिशत, फेडरल बैंक का शेयर 3.79 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 3.67 प्रतिशत और एक्सिस बैंक का शेयर 2.90 प्रतिशत तक घटकर बंद हुआ।

बीएसई बैंक सूचकांक 3.46 प्रतिशत तक गिर गया। बैंकों के शेयर में गिरावट का असर सेंसेक्स पर भी पड़ा। शुक्रवार को यह 893.99 अंक गिरकर 37,576.62 अंक पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...