back to top

जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे शी चिनफिंग, चीन के प्रधानमंत्री ली करेंगे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 

बीजिंग. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सप्ताह नयी दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे और चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली क्विंग करेंगे। यहां विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत सरकार के निमंत्रण पर राज्य परिषद के प्रधानमंत्री ली क्विंग नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रवक्ता माओ ने, भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित हो रहे इस उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन से शी की अनुपस्थिति का कोई कारण नहीं बताया।

माओ ने यहां मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में अर्थव्यवस्था और विकास की चुनौतियों से निपटने, बाहरी दुनिया को विश्वास दिलाने और साझा समृद्धि एवं विकास को बढ़ावा देने के संदर्भ में किसी सहमति पर पहुंचने को लेकर आशान्वित है।

राष्ट्रपति शी इस सप्ताह जकार्ता में आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ली इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस समूह में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

यह भी पढ़े— उदयनिधि के बयान पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कहा-हम सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखते हैं

RELATED ARTICLES

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...