लखनऊ। राम नवमी पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो हर राशि के जातक के लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है। यह दिन भगवान राम को पूरी तरह समर्पित है। इस साल राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन किए गए उपाय न केवल राम जी की कृपा दिलाते हैं, बल्कि कुंडली में सूर्य और अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम करते हैं।
राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि: मेष राशि के लोगों को राम नवमी पर राम जी को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर राम जी को दही-चीनी चढ़ाना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर भगवान राम को लौकी का हलवा चढ़ाना चाहिए।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को राम नवमी पर राम जी को नारियल अर्पित करना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर प्रमु राम को लड्डू चढ़ाने चाहिए।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर श्रीराम को केले का भोग लगाना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को राम नवमी पर भगवान राम को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर राम जी को गाजर के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान राम को लगाना चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को राम नवमी के दिन राम जी को तुलसी दल अर्पित करने चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर राम जी को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर भगवान राम को केले अर्पित करने चाहिए।





