back to top

दीपावली से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का किया जाये कार्य: जितिन प्रसाद

  • पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के क्षतिग्रस्त मार्गों के मरम्मत के संबंध में दिए दिशा निर्देश
  • जितिन स्वयं और राज्य मंत्री भी विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी करायेंगे

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया कि मौसम अनुकूल होते ही विशेष अभियान चलाकर आगामी नवंबर में दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का कार्य कराया जाय। पूरे प्रदेश में कोई भी सड़क छूटनी नहीं चाहिए। आवश्यकता के अनुसार संसाधनों को भी बढ़ाया जाय। जहां बरसात की स्थिति हो वहां सड़कों पर पत्थर (ग्रेनुलर मैटिरियल) रोलर चलाकर आवागमन सुगम किया जाए। सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है।

यह निर्देश जितिन प्रसाद ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक कर प्रदेश के क्षतिग्रस्त मार्गों के मरम्मत के संबंध में दिये। उन्होंने निर्देश दिया निर्माण कार्यों की जियो टैगिंग भी कराई जाए। ऐसे स्थान जहां सड़कों पर पानी का जमाव होता है सर्वे कराकर उन स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करायें जिससे सड़कों को टूटने से बचाया जा सके।

सुनिश्चित किया जाए सड़क बनाने वाली एजेंसी/ठेकेदार सड़क बनने के अगले पांच वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएगा। पैच रिपेयर में केवल उन्हीं सड़कों को लिया जाय जिनका निर्माण तीन वर्ष या उससे पहले हुआ है। अनुरक्षण व निर्माण कार्यों में मैनुअल के स्थान पर नई तकनीकी मशीनरी का अधिकाधिक उपयोग किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सम्बन्धित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यों को निर्धारित मानक के अनुसार गुणवत्तापरक व निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाय, इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित को दंडित भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं और राज्य मंत्री पीडब्ल्यूडी भी विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी करायेंगे। उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे भी फील्ड में रैंडम दौरा कर निर्माण परियोजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करें।

लोक निर्माण विभाग के अधीन लगभग 44,887 किमी लम्बाई के मार्ग को गड्ढामुक्त किया जाना है एवं 17,588 किमी लम्बाई के मार्ग का नवीनीकरण व रेस्टोरेशन का कार्य कराया जाना है यानि कुल 62,457 किमी लम्बाई में कार्य कराया जाना है। समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, प्रमुख सचिव अजय चौहान, विशेष सचिव प्रभुनाथ, केपी सिंह, प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष एके जैन, प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) वीके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता(मु.-1), संजय श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (रा.मा.) परवेज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...