back to top

देश के 27 शहरों में 1000 किलोमीटर से ज्यादा के मेट्रो नेटवर्क पर काम चल रहा है : मोदी

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बीते छह वर्ष में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से पता चलता है कि वर्तमान सरकार किस गति से विकास की योजनाओं को अमली जामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के 27 शहरों में 1000 किलोमीटर से ज्यादा के मेट्रो नेटवर्क पर काम चल रहा है जबकि 2014 के पहले के 10 वर्षों में सिर्फ 225 किलोमीटर मेट्रो लाइन ही चालू हो सकी थी।

प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में भूमि पूजन कर अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने कहा, एक समय था जब देश में मेट्रो परियाजनाओं को लेकर न कोई आधुनिक सोच थी और ना ही कोई नीति। इसका परिणाम ये हुआ कि हर शहर में अलग ही प्रकार की मेट्रो थी। उन्होंने कहा, पहले की सरकारों की जो एप्रोच थी और हमारी सरकार कैसे काम कर रही है इसका बेहतरीन उदाहरण मेट्रो नेटवर्क है। इसके विस्तार से पता चलता है क्या फर्क आया है। वर्ष 2014 से पहले के 10-12 वर्षों में सिर्फ 225 किमी मेट्रो लाइन ऑपरेशनल हुई थी।

वहीं बीते 6 वर्षों में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है और इस समय देश के 27 शहरों में 1000 किमी से ज्यादा के नए मेट्रो नेटवर्क पर काम चल रहा है। अहमदाबाद और सूरत को गुजरात और भारत की आत्मनिर्भरता को सशक्त करने वाले शहर करार देते हुए मोदी ने कहा कि देश नए आधारभूत संरचना के निर्माण को लेकर लगातार तेज गति से अपने कदम आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ ही दिनों में देश भर में हजारों करोड़ रुपये की अवसंरचना परियोजनाओं का या तो लोकार्पण किया गया है या फिर नई परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, आज हम शहरों के परिवहन को एक टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के तौर पर विकसित कर रहे हैं। यानी बस, मेट्रो, रेल सब अपने अपने हिसाब से नहीं दौड़ें, बल्कि एक सामूहिक व्यवस्था के तौर पर काम करें, एक दूसरे के पूरक बनें।

केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत आत्मविश्वास के साथ फैसले ले रहा है और उन पर तेजी से अमल भी कर रहा है। उन्होंने कहा, आज भारत सिर्फ बड़ा ही नहीं कर रहा है बल्कि बेहतर भी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीते वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है विशेष रूप से गांव में सड़क, बिजली और पानी के क्षेत्र में।

उन्होंने कहा, इन क्षेत्रों में बीते दो दशकों में जो सुधार आया है। वो गुजरात की विकास यात्रा का बहुत अहम अध्याय है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गुजरात के 21 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। अब गुजरात के हर गांव तक पानी पहुंच चुका है। इतना ही नहीं अब करीब 80 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंच रहा है। अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण में कुल 28.25 किलोमीटर की लंबाई के दो मार्गों पर मेट्रो का संचालन होगा।

पहला कॉरिडोर मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक होगा और इसकी कुल लंबाई 22.83 किलोमीटर होगी जबकि दूसरा कॉरिडोर जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक होगा और इसकी कुल लंबाई 5.41 किलोमीटर होगी। इन परियोजनाओं पर कुल लागत 5384.17 करोड़ रुपये की आएगी। कुल 40.35 किलोमीटर लंबाई के दो मेट्रो रेल गलियारों वाली सूरत मेट्रो रेल परियोजना की अनुमानित लागत 12020.32 करोड़ रुपए है।

सरथना से ड्रीम सिटी तक पहले गलियारे की कुल लंबाई 21.61 किलोमीटर है, जिसमें से 6.47 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है और 15.14 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर है। यह गलियारा 20 स्टेशनों – सरथना, नेचर पार्क, कपोदरा, लाभेश्वर चौक एरिया, सेंट्रल वेयर हाउस, सूरत रेलवे स्टेशन, मस्कटी हॉस्पिटल, गांधी बाग, मजूर गेट, रूपाली कनाल, ड्रीम सिटी को जोड़ेगा। दूसरा गलियारा भेसन से सरोली लाइन का है जो 18.74 किलोमीटर लंबा है। यह पूरी तरह जमीन से ऊपर (एलिवेटिड) है। यह 18 मेट्रो स्टेशनों भेसन, उगाट, वारिग्रह, पालनपुर रोड, एलपी सावनी स्कूल, अडाजन गाम, एक्वेरियम, मजूर गेट, कामेला दरवाजा, मगोब और सरोली को जोड़ेगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...