back to top

WPL 2024 Auction : महिला प्रीमियर लीग की नीलामी की तारीख का एलान, 29 खिलाड़ियों को किया गया फ्री

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 2024 चरण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी नौ दिसंबर को मुंबई में होगी। डब्ल्यूपीएल का दूसरा चरण अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकता है।

मुंबई इंडियंस गत चैम्पियन है जिसने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इस साल के शुरू में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर खिताब जीता था। पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स ने नीलामी से पहले 60 क्रिकेटरों को बरकरार रखा है, जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी हैं। मौजूदा टीम में से कुल 29 खिलाड़ियों को अनुबंधमुक्त किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स:

टीम में बरकरार खिलाड़ी: एलिस कैप्से, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजाने काप, मेग लैनिंग, मीनू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु।

रिलीज (अनुबंधमुक्त) खिलाड़ी: अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नोरिस।

गुजरात जायंट्स:

टीम में बरकरार खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर।

रिलीज खिलाड़ी: अनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।

मुंबई इंडियंस:

टीम में बरकरार खिलाड़ी : अमनजोत कौर, अमेलिया केर, सी ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमणि कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।

रिलीज खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

टीम में बरकरार खिलाड़ी: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डेविने।

रिलीज खिलाड़ी: डेन वान निकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजद, मेगान शट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।

यूपी वारियर्स:

टीम में बरकरार खिलाड़ी: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लौरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारश्वी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, तहलिया मैकग्रा।

रिलीज खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवाली शिंदे, सिमरन शेख।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...