back to top

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास

लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो भाबीजी घर पर हैं! 2.0 में अंगूरी भाबी के किरदार के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे ने एण्डटीवी की खास पहल ह्यसेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ! में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को खास बनाया। महिला दिवस के अवसर पर एण्डटीवी ने एक खास सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ-के जरिए साधारण सेल्फी को आत्मविश्वास, पहचान और अभिव्यक्ति के जश्न में बदल दिया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को खुलकर व्यक्त कर सकें।
इस अभियान के तहत एक खास एण्डटीवी मिरर इंस्टॉलेशन तैयार किया गया, जिस पर वूमेन एंड क्रियेटर, वूमेन एंड एचिवर, वूमेन एंड ड्रिमर और वूमेन एंड विलिवर जैसे प्रेरक संदेश लिखे थे। यहां ली गई हर सेल्फी महिलाओं के आत्मविश्वास और गर्व की झलक बन गई। प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें एण्डटीवी को टैग करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनकर खुद को पहचानने और अपनी आवाज को सामने लाने का संदेश दिया। इस मौके पर शिल्पा शिंदे, जिन्हें दर्शक भाबीजी घर पर हैं! 2.0 में अंगूरी भाबी के किरदार के लिए बेहद पसंद करते हैं, आज रविवार को लखनऊ के लुलु मॉल में इस अभियान से जुड़ीं। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ खास पल साझा किए। कई महिलाओं को उनके साथ सेल्फी लेने और इस खास अनुभव को यादगार बनाने का मौका भी मिला।
इस पहल के बारे में शिल्पा शिंदे ने कहा, यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि एक साधारण सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी पहचान और आत्मविश्वास व्यक्त करने का माध्यम बन सकती है। एण्डटीवी की यह पहल महिलाओं को खुद पर गर्व करने और अपनी अलग पहचान को खुलकर सामने लाने के लिए प्रेरित करती है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनी हूं, जो महिलाओं को अपने तरीके से चमकने का अवसर देता है।

RELATED ARTICLES

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...

भगवान झूलेलाल शोभायात्रा के लिए बनेंगे द्वार, तैयारियां पूरी

लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाने के लिए सिंधी समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 20 मार्च को भगवान झूलेलाल...