back to top

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्र
लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे मार्च किया गया। इसकी समापन कड़ी के रूप में रविवार 29 मार्च को विराजखंड स्थित नक्षत्र होटल में नव अंशिका सर्वश्री सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली आठ महिलाओं को अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य मंत्री योगी की अगुवाई में महिलाओं को कानूनी अधिकार और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है आवश्यकता है कि महिलाएं भी समाज और राष्ट्र उत्थान की दिशा में में समर्पित हो। इसके साथ ही उन्होंने मन में दिव्यता और स्वभाव में स्वच्छता की आदत को विकसित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने नीशू त्यागी के प्रयासों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस यादगार पल में नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने अपर्णा यादव को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ की अध्यक्ष मीना सिंह, चिनहट पार्षद अरुण कुमार राय, वरिष्ठ समाज सेविका एवं व्यापार मंडल संरक्षक शिखा सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि रहीं।
इस अवसर पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें दीप प्रज्वलन के उपरांत जागृति एवं दर्शिका ने गणेश वंदना गणपति गजानन पर भावपूर्ण नृत्य किया। इसके उपरांत गणेश वंदना एक दंताए एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित जय हो गाने पर एंजल मौर्या, वीरा मौर्या, अग्रिमा चौरसिया, रक्षा शर्मा, आर्या मौर्या ने वरिष्ठ कोरियोग्राफर नृत्यश्री रत्ना अस्थाना के निर्देशन में प्रभावी संयोजन पेश किये। यह अवसर महिला सम्मान समारोह का था इसलिए विशेष रूप से महिलाओं पर केन्द्रित दो नृत्य प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र बनी। इसमें मुझे आजादी चाहिए और नारी दुर्गा शक्ति रचना पर महिमा अर्चना, किरन, रेखा रीना, रचना ने जोशीला नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। इस कड़ी में लोक के रंग मेडले पर हरियाणवी गीत सासु पनिया कैसे जाऊँ रसीले दोनों नैना से लेकर अवधी लोकगीत होली खेले रघुवीरा पर दर्शिका, जागृति, दिशा, सोनाली, ओमदीप ने सतरंगी प्रस्तुतियां दी। इस प्रस्तुति से परवान चढ़े समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित अन्य ने फूलों की होली का भरपूर आनंद लिया। समारोह में गाजियाबाद की दिव्यांशी जोशी ने महिला एक मजबूत शिला शीर्षक से एक प्रेरक कविता का सरस पाठ का वाहवाही लूटी।

RELATED ARTICLES

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...

रामघाट पर बरसा भजनामृत, सराबोर हुए श्रद्धालु

सांस्कृतिक विरासत दर्शन यात्रा सम्पन्नलखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक विरासत दर्शन के उद्देश्य से लोक संस्कृति शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चित्रकूट यात्रा...