डांडिया नाइट में संगीत की धुन पर झूमी महिलाएं

सहेली शक्ति संस्था द्वारा तुलसी शोध संस्थान, रामलीला मैदान, ऐशबाग में डांडिया नाइट का आयोजन

लखनऊ। शनिवार को सहेली शक्ति संस्था द्वारा तुलसी शोध संस्थान, रामलीला मैदान, ऐशबाग में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक संगीता त्रिवेदी, रितु जयसवाल, शालिनी जैन, आरती गुप्ता, रीता सोनी, रेनु अग्रवाल, वंदना गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षो से सामाजिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डांडिया के कार्यक्रम में लोगो ने शालिनी जैन का लाइट और बंधन बार स्टॉल, राशि गुप्ता का चॉकलेट स्टॉल, फूड स्टाल्स प्रखर श्रीवास्तव, श्री नाथ एंटरप्राइजेज द्वारा कपड़ो का स्टॉल, मानसी बंसल द्वारा इयरिंग स्टॉल, सुभाष जायसवाल का वाटर स्टॉल, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दीपावली के फैंसी दी, व सजावट के स्टाल्स में लोगो ने खरीदारी करने के साथ साथ बॉलीवुड संगीत की धुन में महिलाएं जम कर झूमी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेत्री अर्पणा यादव, एडिशनल एसपी कानून व्यवस्था-महिला अपराध डा. जया शांडिल्य, पूर्व पार्षद शशि गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता, शशि पाठक, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी, सौरभ गुप्ता, ममता त्रिवेदी, अर्चना मिश्र, मीनल अग्रवाल, अनुराधा मिश्र, रेनू श्रीवास्तव, इशिता जायसवाल, अंश्रिकाअनोखी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

भद्रा के साये में होलिका दहन आज, रंगों का त्यौहार कल

-अग्नि दहन के लिए केवल 1 घंटा 4 मिनट का समयलखनऊ। 13 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन यानी...

20 मार्च को होगा श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव

उत्सव में प्रदर्शनी, परिचर्चा, फिल्म शो, गायन, किस्सागोई और नाट्य प्रस्तुति होगी लखनऊ। श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव 20 मार्च को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी...

Latest Articles