कोरोना वायरस से संक्रमित महिला को इलाज के बाद मिली केजीएमयू से छुट्टी

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आई भारतीय मूल की एक कनाडाई महिला को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में इलाज के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने रविवार को भाषा को बताया कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद केजीएमयू में भर्ती कराई गई पहली मरीज, भारतीय मूल की कनाडाई महिला को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। हालांकि उनसे कहा गया है कि अभी अगले 14 दिन तक वह किसी से न मिलें।

करीब 35 वर्षीय यह महिला गत 11 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। वह गत आठ मार्च को अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत आई थी। दो दिन बाद उसे हल्का बुखार हुआ था। बाद में उसे केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सिंह ने बताया कि इस वक्त केजीएमयू में कोरोना संक्रमित सात मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाने देंगे, राज्य सरकार के फैसले का उद्धव ने किया विरोध

मुंबई। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाने देगी। ठाकरे का यह...

घर में बच्ची को अकेला देखकर युवक ने बनाया हवश का शिकार

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म...

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 300 की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां जनता दर्शन में पुलिस तथा राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के समाधान में अनावश्यक देरी न...

Latest Articles