back to top

महिला ने छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदकर जान दी, काफी समय से चल रही थी बीमार

नोएडा (उत्तर प्रदेश). यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले की एक सोसाइटी में एक महिला ने अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात बिसरख थाना क्षेत्र में ला रेजिडेंसिया सोसाइटी की है।

बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा, हमें सोसाइटी में एक महिला अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सारिका (33) के रूप में हुई है और आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने बच्ची का नाम नहीं बताया।

कुमार के अनुसार महिला के भाई ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी थी और संभवत: इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में, थाना बिसरख क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी में अपने मालिक के यहां रहने वाली एक घरेलू सहायिका ने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान स्वामी (20) के रूप में हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा कर बोले ईद मुबारक

लखनऊ। माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के...

पश्चिम एशिया संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल: विश्लेषक

नयी दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों और कच्चे तेल की कीमतों से तय...

क्या मुसीबतों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका आत्महत्या है?

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से भारतोदय संस्था द्वारा दो दिवसीय रंगमण्डलीय प्रस्तुति के अंर्तगत आज दूसरे दिन शांति...

मां कुष्मांडा की आराधना में डूबा शहर, भक्तों की लगी लंबी कतार

लखनऊ। नवरात्र के चौथे दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा हुई। मां कूष्मांडा अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके...

पुस्तक मेला विदा, बिकीं 32 लाख की किताबें

पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तक विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में 13 मार्च से चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला आज रात...

मंच पर जीवंत हुआ आत्मा से परमात्मा के मिलन का महारास

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा ऐशबाग रामलीला मैदान लखनऊ। ऐशबाग के ऐतिहासिक रामलीला मैदान मे चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे...

अजामिल आख्यान और जड़भरत चरित्र के माध्यम से भक्ति की महिमा का वर्णन

हनुमान सेतु मंदिर में भागवत कथा का तृतीय दिवस ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित श्री बाबा नीब करौरी जी महाराज आश्रम (हनुमान सेतु मंदिर) में...

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा कर बोले ईद मुबारक

लखनऊ। माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के...

राजेश प्रताप सिंह को मिला महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार

'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र. के तत्वावधान में 'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजन...