back to top

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 51 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी, केस दर्ज

नोएडा। शेयर बाजार में निवेश करने पर तीन से पांच गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने नोएडा की एक महिला से 51.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुनाफे के चक्कर में महिला ने अपने पति, सास और रिश्तेदार से भी पैसे लिए थे। ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने साइबर अपराध थाना में मामले की शिकायत की।

पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध, प्रीति यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गुजेंद्र विहार निवासी मीनू रानी ने शनिवार को साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी साल सात जनवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर हरि सिंह नामक व्यक्ति का एक संदेश आया, जिसने बताया कि उसे शेयर बाजार में निवेश के क्षेत्र में 15 साल का अनुभव है। इसके बाद महिला को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस व्हाट्सऐप ग्रुप की एक सदस्य आरती सिंह ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया और बताया कि हरि सिंह ने एक महिला की मदद करने के लिए अमेजन पर एक हजार रुपये के कई गिफ्ट वाउचर खरीदे हैं, जो ग्रुप की सभी महिलाओं को दिए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जब इस गिफ्ट बाउचर को अमेजन पर अपनी आईडी से लॉगइन किया तो उसके खाते में एक हजार रुपये आ गए।

यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का अपने प्रति विश्वास गहराता देख हरि सिंह ने उससे कहा कि अगर वह ट्रेडिंग और शेयर बाजार में निवेश करेंगी तो तीन से पांच गुना मुनाफा एक महीने में मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ठगों ने महिला को शुरू में पचास हजार रुपये का निवेश करने को कहा। महिला ने जब यह रकम ठगों द्वारा बताए गए खाते में हस्तांतरित कर दी तो जालसाजों द्वारा डाउनलोड कराए गए ऐप पर उसकी मुनाफे की राशि मूल राशि के साथ दिखने लगी।

उन्होंने बताया कि ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में महिला ने अपने पति, सास और रिश्तेदार के खाते से भी ठगों द्वारा बताए गए खाते में रकम हस्तांतरित की। महिला ने जब एक अन्य करीबी महिला से उधार मांगा तो उसने बताया कि वह ठगों के जाल में फंस चुकी है। इसके बाद जब शिकायतकर्ता महिला ने ठगों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने संपर्क तोड़ लिया। उन्होंने बताया कि ठगी की रकम में से 4,80,000 हजार रुपये को फ्रीज करा दिया गया है, बाकी की रकम को भी होल्ड और फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...