back to top

आरबीआई बॉन्ड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका : चिदंबरम

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने 7.75 प्रतिशत बचत (कर योग्य) बॉंड योजना को वापस लेने के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए झटका है और ऐसे में लोगों को इसकी तत्काल बहाली की मांग करनी चाहिए।

पूर्व वित्त् मंत्री ने ट्वीट किया, सरकार ने बचत करने वाले नागरिकों खासकर वरिष्ठ नागरिकों को एक और झटका दिया है। इसने 7.75 प्रतिशत बचत आरबीआई बॉंड योजना को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, सरकार ने जनवरी, 2018 में भी ऐसा किया था। मैंने इसका पुरजोर विरोध किया था। अगले ही दिन सरकार ने बॉंड को फिर शुरू कर दिया लेकिन ब्याज दर को आठ फीसदी से घटाकर 7.75 फीसदी कर दिया।

चिदंबरम ने कहा, कर लगने के बाद इस पर सिर्फ 4.4 प्रतिशत का लाभ होगा। अब यह भी वापस ले लिया गया है। क्यों? मैं इस कदम की निंदा करता हूं। उनके मुताबिक हर सरकार अपने नागरिकों को कम से कम एक सुरक्षित जोखिम मुक्त निवेश का विकल्प उपलब्ध कराने को बाध्य है। यह 2003 से आरबीआई बॉंड था। उन्होंने कहा, पीपीएफ और लघु बचत योजनाओं पर ब्याज घटाने के बाद आरबीआई बॉंड को खत्म करना एक और बेरहम झटका है। सभी नागरिकों को मांग करनी चाहिए कि आरबीआई बॉंड को तत्काल बहाल किया जाए।

गौरतलब है कि सरकार ने 7.75 प्रतिशत बचत (करयोग्य) बॉंड योजना को बृहस्पतिवार को बैंकिंग कारोबार समाप्त होने के समय से वापस लेने का फैसला किया है। सरकार ने यह निर्णय घटती ब्याज दरों को देखते हुए किया है। सरकार के इन बॉंड को सामान्य तौर पर आरबीआई बॉंड अथवा भारत सरकार के बॉंड के नाम से जाना जाता है। खुदरा निवेशकों के बीच ये बॉंड काफी पसंद किया जाता है।

इन बॉंड में निवेश करने वाले अपनी मूल राशि की सुरक्षा के साथ-साथ नियमित आय को ध्यान में रखते हुए निवेश करते हैं। प्रवासी भारतीय इन बॉंड में निवेश के पात्र नहीं हैं। रिजर्व बैंक की बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, भारत सरकार एतत् द्वारा यह अधिसूचित करती है कि 7.75 प्रतिशत बचत (कर योग्य) बॉंड, 2018 … गुरुवार, 28 मई 2020 को बैंकिंग कार्य समय समाप्त होने के समय से निवेश के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...