back to top

साजिश से यूपी के भी जुड़े तार

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर काडर के 2010 बैच के आईएएस अफसर राजीव रंजन व इतरित हुसैन की आर्म्स लाइसेंस रैकेट चलाने के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद से देश के सभी राज्यों में सनसनी फैल गयी है।

दोनों अफसर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तैनात रह चुके हैं। अब केंद्रीय गह मंत्रालय ने सभी राज्यों से शस्त्र लाइसेंसों की रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने वालों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के भी लोग शामिल हैं। इस रैकेटे से यूपी के तार भी जुड़े बताये जा रहे हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों के लोगों के भी फर्जी कागजों पर लाइसेंस बनाये गये हैं।

गौरतलब है कि आर्म्स लाइसेंस रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आईएएस अफसर आर्म्स लाइसेंस बनाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर 8 से 10 लाख रुपये लेकर यह धंधा लंबे समय से चला रहे थे। गृह मंत्रालय इसलिए और भी चौंकन्ना हो गया है कि जो लाइसेंस जारी किये गये, वे आॅल इंडिया परमिट वाले हैं। इससे पूरा शक है कि आतंकियों और गैंगस्टरों ने भी लाइसेंस बनवाए होंगे ताकि वे देश में इन्हें कहीं भी ले जाकर इनका इस्तेमाल कर सकें।

सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच को दोनों से प्राथमिक पूछतांछ में पता चला है कि फर्जी कागजात और बिना वेरिफिकेशन किए हजारों आर्म्स लाइसेंस जारी किये गये हैं। वर्ष 2016 से 2017 तक कुपवाड़ा में तैनाती के दौरान राजीव रंजन ने करीब 30,000 आर्म्स लाइसेंस जारी किए। ये लाइसेंस कश्मीरियों को ही नहीं, बल्कि यूपी, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के लोगों को भी फर्जी कागजात पर कश्मीरी बताकर जारी किये गये थे। अब सीबीआई इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ये लाइसेंस किन लोगों को बांटे गए।

होम मिनिस्ट्री की आर्म्स सांख्यिकी रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2017 तक यूपी में 12.77 लाख बनाये गये थे। गृह मंत्रालय इस बात से और चिंतित है कि यूपी में पीएफआई की गतिविधियां बढ़ी हैं और अन्य आतंकियों के भी सक्रिय रहने की रिपोर्टें मिल रही हैं। मंत्रालय को आशंका है कि कहीं इन आतंकियों को भी तो कश्मीर से फर्जी कागजात पर लाइसेंस नहीं मिल गये।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...