back to top

जाधव को तीसरी राजनयिक पहुंच प्रदान करने को तैयार : कुरैशी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामाबाद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव के साथ तीसरी मुलाकात की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार है। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया से मिली है। इससे एक दिन पहले ही भारत ने कहा था कि पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे जाधव को दी गई दूसरी राजनयिक पहुंच न तो अर्थपूर्ण थी और न ही विश्वसनीय।

बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के 50 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को दूसरी राजनयिक पहुंच प्रदान की थी जिसे पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। भारत सरकार ने कहा था कि दूसरी राजनयिक पहुंच न तो अर्थपूर्ण थी और न ही विश्वसनीय तथा जाधव देखने से तनाव में लग रहे थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में कहा, राजनयिक अधिकारियों को बेरोकटोक, निर्बाध और बिना किसी शर्त के जाधव तक पहुंच नहीं प्रदान की गई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने हालांकि कहा कि भारतीय राजनयिक अधिकारियों को नई दिल्ली की इच्छा के अनुसार जाधव तक पहुंच प्रदान की गई। एक खबर के अनुसार कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को एक और राजनयिक पहुंच प्रदान करने को तैयार है।

मिली जानकारी के अनुसार कुरैशी ने एक समाचार चैनल से कहा, उन्होंने मुलाकात के दौरान सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी, हम उन अधिकारियों को भी हटाने के लिए तैयार हैं। भारत यदि एक और पहुंच चाहता है तो हमारी पेशकश खुली हुई है। यदि वे (भारत) उनसे आज रात या कल मिलना चाहते हैं, हम तैयार हैं। हालांकि इस बारे में न तो भारत और न ही पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है कि इस निर्णय के बारे में नई दिल्ली को सूचित किया गया है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना के सेवानिवृत अधिकारी 50 वर्षीय जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। इसके कुछ ही समय बाद भारत ने जाधव को राजनयिक पहुंच से पाकिस्तान द्वारा मना करने और मौत की सजा को चुनौती देने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पिछले वर्ष जुलाई में कहा था कि पाकिस्तान को जाधव को दोषी ठहराए जाने और सजा की प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार करना चाहिए और उसे बिना देरी किए भारत को राजनयिक पहुंच प्रदान करनी चाहिए। पाकिस्तान द्वारा पहली राजनयिक पहुंच गत वर्ष दो सितम्बर में प्रदान की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत को आश्वासन दिया था कि गुरुवार को राजनयिक पहुंच बेरोकटोक, निर्बाध और बिना किसी शर्त के प्रदान की जाएगी।

हालांकि यह पता चला कि बैठक की व्यवस्था इस्लामाबाद द्वारा किए गए आश्वासनों के अनुसार नहीं थी। पाकिस्तान का दावा है कि जाधव को उसके सुरक्षा बलों ने तीन मार्च, 2016 को बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था जहां उन्होंने ईरान से कथित तौर पर प्रवेश किया था। वहीं भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था जहां नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उनके व्यापारिक हित थे।

RELATED ARTICLES

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...