back to top

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन से वस्तुत: इनकार करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी और चुनावों के लिए किसी बड़े दल से हाथ मिलाने के बारे में विचार भी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 32 वर्षों में उत्तर प्रदेश पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बसपा और सपा की सरकारें लोगों के भरोसे पर खरा उतरने में नाकाम रहीं और कांग्रेस राज्य में वापसी करने के लिए तैयार है।

 

लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों की नजरों में, अगले वर्ष होने वाले चुनावों में भाजपा को चुनौती देने वाली मुख्य पार्टी कांग्रेस ही है और भरोसा जताया कि पार्टी प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में चुनाव जीतेगी और अगली सरकार का गठन करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी की देखरेख में चुनाव लड़ेगी, क्योंकि वह राज्य की प्रभारी महासचिव हैं और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस मुद्दे पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए गठबंधनों पर कांग्रेस के रुख के बारे में पूछे जाने और सपा एवं बसपा के साथ गठबंधन की किसी संभावना पर लल्लू ने कहा, गठबंधनों पर कांग्रेस का रुख साफ है, हम केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। हम फिर से बड़े दलों के साथ गठबंधन करने के बारे में विचार भी नहीं करेंगे।

 

पिछले 32 वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन की बात करने वाली कांग्रेस की पुस्तिका को लेकर सपा और बसा की प्रतिक्रिया की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि साफ है कि गरीबों, किसानों, युवाओं और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हम छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। लल्लू ने कहा, हम मजबूत विपक्ष के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम चुनाव जीतेंगे और 2022 में सरकार बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह गठबंधन के विषय पर छोटे दलों के साथ संपर्क में हैं, लेकिन अभी ब्योरों पर बात नहीं कर सकते। सपा और बसपा दोनों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार किया है। जहां सपा के अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी, वहीं मायावती ने कहा है कि बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी।

लल्लू ने दावा किया कि 2022 के चुनावों में सपा को भाजपा को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी बताना मीडिया द्वारा गढ़ी गई बात है और असल में कांग्रेस ही भाजपा से मुकाबला करने के लिए मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस के भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान और पिछले महीने करीब 90 लाख लोगों के साथ सीधे संवाद के लिए ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में पार्टी नेताओं द्वारा तीन दिन बिताए जाने का उदाहरण देते हुए लल्लू ने कहा कि केवल एक पार्टी अपने काडर को प्रशिक्षित करने पर ध्यान दे रही है और मैदान पर संघर्ष कर रही है और वह है कांग्रेस। उन्होंने दावा किया कि बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा , गरीबी, आरक्षण, लोकतंत्र की हत्या जैसे मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि यह गुस्सा चुनावों में नजर आएगा और आम जनता कांग्रेस के साथ खड़ी होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में मजबूत लहर है, जो चुनावों में दिखेगा।

 

 

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...