back to top

काबू करेंगे कोरोना की तीसरी लहर

55 वर्षों तक देश में शासन करने वालों ने नहीं दिया स्वास्थ्य संरचना पर ध्यान : योगी

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का बिना नाम लिए करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस देश ने आजादी के तत्काल बाद से लगातार स्वास्थ्य की आपदा झेली हो, लेकिन स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर पिछली सरकारों और जिन लोगों ने 55 वर्षों तक देश के अंदर सर्वाधिक शासन किया, उनका प्रदेश और देश के स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के लिए तमाम प्रकार से गुमराह करने का प्रयास हो रहा है।

 

योगी ने यह बातें यहां चिकित्सक (कोरोना वारियर्स) सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1947 से लेकर 2017 तक 69 वर्षों में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे, लेकिन 2017 से लेकर 2021-22 तक हम 33 नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में यह चेंज और इस जज्बे ने कोरोना जैसी महामारी के सामने जब अमेरिका जैसी बड़ी-बड़ी ताकतें और यूरोप जैसे विकसित देश पस्त होते दिखाई दे रहे थे, तब भारत मजबूती के साथ इस महामारी से लड़ते हुए दिखाई दे रहा था।उन्होंने कहा कि किसी भी महामारी के लिए भारत में वैक्सीन पहली बार इतनी जल्दी उपलब्ध हो पाया है। इससे पहले, आज तक डेंगू, स्वाइन फ्लू, सॉर्स, किसी भी बर्ड फ्लू, एक्यूट इंसेफेलाइटिस का कोई वैक्सीन नहीं आ पाया, लेकिन कोरोना महामारी के नौवें महीने में एक नहीं दो-दो वैक्सीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। छह करोड़ 75 लाख टेस्ट कर चुके हैं। प्रदेश में पांच करोड़ 35 से अधिक लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें दो करोड़ से 21 लाख से अधिक युवा हैं। वैक्सीन के लिए तमाम प्रकार से गुमराह करने का प्रयास हो रहा है।

 

सीएम योगी ने कहा कि मार्च 2020 में आगरा में कोरोना का पहला केस आया था, तब एक भी लैब प्रदेश में नहीं थी। यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की भी सुविधा नहीं थी। भारत सरकार के सहयोग से आज प्रदेश चार लाख टेस्ट रोजाना करने की क्षमता विकसित कर चुका है। आज हमारे पास दो लाख एल 1, एल 2 और एल 3 फैसेलिटी के बेड हैं। 75 में से 36 ऐसे जिले थे, जहां एक भी आईसीयू बेड नहीं था। आज हर जिले में सौ बेड मौजूद हैं। केवल दूसरी लहर को नियंत्रित ही नहीं किया, बल्कि तीसरी लहर की आहट के बीच में पहले से तैयारी कर ली है। अब उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के अभाव में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, यह प्रधानमंत्री के कारण ही संभव हो पाया।

 

 

सीएम योगी ने कहा कि महामारी के दौरान संसाधन अकसर कम पड़ते हैं और यह तो सदी की सबसे बड़ी महामारी थी। आॅक्सीजन पहुंचाने का कार्य भारत सरकार ने युद्ध स्तर पर किया था। आज उत्तर प्रदेश में हर जिले को आॅक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। 552 आॅक्सीजन प्लांट वर्तमान में अलग-अलग जिले में हम लगा रहे हैं, जिसमें से करीब तीन सौ लगा चुके हैं और 252 आॅक्सीजन प्लांट को अगले कुछ दिनों में शुरू करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता ब्रज से होकर ही निकलेगा। रविवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में हुई बैठक में नड्डा ने संगठन और सरकार में समन्वय दुरुस्त करने के लिए सभी विधायकों और पदाधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही हर वरिष्ठ नेता को एक दिन बूथ पर रात्रि प्रवास करने के लिए कहा।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगरा में जिलाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ करीब 3 घंटे तक मंथन किया। इसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव की जीत के लिए मंत्र दिया। कहा, बूथ से ही विधानसभा चुनाव जीत सकेंगे। इसलिए हर बूथ पर प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए जाएं। बूथ पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी तभी विधानसभा में जीत मिलेगी। सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हर छोटे कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करनी है। जिससे उसका मनोबल बढ़े। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी प्रवासों की संख्या बढ़ाएं। पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत भागीदारी करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी पहचान संगठन से ही है। संगठन ही सब कुछ है। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बीएल सन्तोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी व सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह समेत क्षेत्र व प्रदेश संगठन के 70 से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

गुप्त नवरात्रि आज से, मां दुर्गा की होगी विशेष पूजा

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे...

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

खरमास खत्म लेकिन मांगलिक कार्यों के लिए करना होगा इंतजार

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास समाप्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अभी शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए थोड़ा इंतजार करना...

उत्तराखण्डी मशहूर लोकगायक गोविन्द दिगारी ने मचाई धूम

उत्तरायणी कौथिग-2026 रजत जयंती वर्ष के मेले का पंचम दिवस लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के पंचम दिवस का मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड...

पद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजेगा भातखण्डे का मंच

बेगम अख्तर की स्मृति में होगा आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारतीय संगीत की महान परंपरा को सजीव बनाए रखने तथा देश की...

बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण प्रसंग

चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजितलखनऊ। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ...

गीता रसामृतम में भक्तों ने जाना सुखी जीवन, शुभ एवं अशुभ कर्मों का रहस्य

दो दिवसीय श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव गीता रसामृतम का आयोजनलखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन)सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा दो दिवसीय...

हरे कृष्णा, हरे रामा और गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो से गूंजा अर्बन शेल्व्स

अर्बन स्लेव्स अपने सुसज्जित इंटीरियर्स और सुरुचिपूर्ण वातावरण के लिए देशभर में प्रसिद्ध लखनऊ। नवनिर्मित अर्बन स्लेव्स में इस्कॉन टेंपल की टीम ने सकारात्मक ऊर्जा...