लखनऊ। सआदतगंज कोतवाली में महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। झड़ियन तालाब निवासी नगमा ने पति शमशुल उर्फ बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति शमशुल शराब का आदी है। वह आए-दिन गाली गलौज कर मारपीट करता है।
बीती 25 अगस्त की रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ने लगा। विरोध किए जाने पर पति ने उसकी आंख पर बिजली के पेचकस से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बाईं आंख में गंभीर चोट आईं। पीड़िता के शोर-मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। इसके बाद शमशुल पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि मामला दंपती के आपसी विवाद से जुड़ा है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।





