back to top

पत्नी लग्जरी कार की मालकिन, पिता मुलायम सिंह अखिलेश के कर्जदार

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सम्पत्ति में वर्ष 2014 की तुलना में तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। यादव ने मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करते वक्त हलफनामे में यह जानकारी दी है।

यह वर्ष 2014 में बताई गई सम्पत्ति

मुलायम ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते वक्त शपथ पत्र में अपने पास 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपए की चलअचल संपत्ति होना जाहिर किया है। यह वर्ष 2014 में बताई गई सम्पत्ति से तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार 517 रुपए कम है। तब हलफनामे में उन्होंने अपने पास 19 करोड़ 72 लाख 59 हजार 817 रुपए की सम्पत्ति होने की जानकारी दी थी। मुलायम पर एक मुकदमा भी दर्ज है। उनके शपथपत्र में फोन पर धमकी देने के आरोप में आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा 24 सितम्बर 2015 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे का जिक्र किया गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश का कर्जदार भी बताया

यह मामला लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है। शपथपत्र में मुलायम ने खुद को अपने पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कर्जदार भी बताया है। हलफनामे के अनुसार उन्होंने अखिलेश से दो करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपए कर्ज लिया है। मुलायम द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 02 हजार 615 रुपए की कुल आमदनी दिखाई है जबकि उनकी पत्नी साधना यादव की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपए बताई गई है। साधना के पास पांच करोड़ छह लाख 86 हजार 842 रुपए की संपत्ति है। शपथ पत्र के मुताबिक, मुलायम के पास कार नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी एक लग्जरी कार की मालकिन हैं।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...