back to top

पत्नी का अवैध सम्बन्ध, पति का खाली प्लाट में मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले के बेहट थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक खाली भूखंड पर एक युवक शव बरामद किया गया, जिसकी कथित रूप से ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि माजरी मोहल्ले का सतीश (35) सोमवार रात 12 बजे पड़ोस में एक शादी समारोह में वह गया था और देर रात तक वापस नही लौटा। जैन ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि सतीश का शव सरस्वती विहार कालोनी के एक खाली भूखंड पर मिला है। उन्होंने बताया कि सतीश के सिर को ईट से बुरी तरह कुचला गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सतीश का सोमवार दिन में मोहल्ले के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका है कि इसी विवाद के तहत सतीश की हत्या की गई है। जैन के अनुसार सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया। सतीश के भाई नीरज ने मोहल्ले के दो युवकों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। नीरज ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि सतीश की पत्नी का एक युवक के साथ अवैध सम्बध था। जैन ने बताया कि सतीश के भाई की तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हर कोण से इस वारदात की जांच कर रही है। सतीश आरा मशीन पर काम करता था।

RELATED ARTICLES

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...