back to top

क्यों जरूरी है एमएसपी को कानूनी रूप देना

किसानों और सरकार के बीच कायम गतिरोध में किसानों की तरफ से यह बात स्पष्ट रूप से कही गयी है कि वे मोदी सरकार के नये कृषि विपणन कानूनों का विरोध नहीं करते बल्कि न्यूनतम समर्थन प्रणाली को कानूनी स्वरूप दिये जाने की मांग कर रहे हैं। जबकि इस आंदोलन के बरक्श सरकार की तरफ से बार-बार अपने नये कृषि कानूनों का बचाव किया जा रहा है।

सरकार की तरफ से यह कहा जा रहा है कि नये कृषि कानूनों के जरिये हमने किसानों को अपने उत्पाद बेचने का विस्तृत अवसर और आजादी प्रदान की है। दरअसल यहां किसानों की मांग और सरकार के जबाब के बीच कोई एकरू पता नहीं बैठ रही। सरकार को यह लगता है कि किसानों की मांग उसके द्वारा संसद में नये कृषि बिलों के लाये जाने के बाद से उपजी है, अत: वह बार-बार अपने नये कानूनों को लेकर किसानों को स्पष्टीकरण दिये जा रही है।

ठीक है कि किसानों का आंदोलन पहले पहल इस बिल के विरोध से उपजा परंतु अब हमें यह समझना चाहिए कि यह विरोध देश की कृषि के सबसे बुनियादी पहलू न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को वैधानिक बनाये जाने की मांग पर जाकर अड़ गया है। हमने किसान संगठनों के आंदोलन का लम्बा इतिहास देखा है। हमने टिकैत और जोशी के आंदोलन को भी देखा है। कहना होगा उनके आंदोलन भारतीय कृषि को व्यापक लाभकारी और जोखिम रहित बनाने के बजाय किसानों के संकुचित, व्यक्तिगत, क्षेत्रगत, फसलगत और समुदायगत मसलों को लेकर थे।

मसलन बिजली बिल के माफ कर दो, सबसे ज्यादा लाभकारी मूल्य हासिल करने वाले गन्ने के और मूल्य बढ़ा दो, किसानों का कर्ज माफ कर दो तथा अमीर किसानों और विकसित कृषि क्षेत्रों को और ज्यादा रियायतें दो वगैरह। परंतु देश की कृषि के सबसे बुनियादी पहलू एमएसपी को वैधानिक बनाये जाने का मौजूदा आंदोलन देर से आया पर सबसे दुरू स्त परिघटना मानी जाएगी।

दरअसल यह मुद्दा मौजूदा मोदी सरकार के लिए बेहद महत्व रखता है, जिसने वर्ष 2017 में किसानों की आमदनी को अगले पांच साल में यानी 2022 तक दोगुनी करने का स्वागतजनक लक्ष्य निर्धारित किया था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पिछले पचपन साल से अछूती छोड़ी गई इस एमएसपी व्यवस्था में तो मोदी सरकार को सबसे पहले सुधार लाना चाहिए था। अगर यह सरकार सचमुच किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम करना चाहती है तो इस दिशा में उसका पहला काम एमएसपी में बहुआयामी सुधार लाने का ही बनता है।

इन सुधारों के कुल मिलाकर तीन अवयव बनते हैं। सबसे पहला एमएसपी मूल्यों का पहले एक वाजिब व लाभकारी निर्धारण, दूसरा एमएसपी में सभी खेती उत्पादों खासकर निर्धारित छत्तीस उत्पादों के वैधानिक क्रय विक्रय को शामिल करना और फिर तीसरा इसके उल्लंघन का आपराधिक निर्धारण। इन तीनों कारकों को अमली स्वरूप प्रदान करने के लिए एमएसपी को कानूनी स्वरूप दिया जाना जरूरी है।

कानूनी स्वरूप देने की वजह ये है कि सरकार अपने तईं किसानों के सभी उत्पादों को खरीदने का इंतजाम नहीं कर सकती है, न तो वह इसकी इतनी भारी भरकम बुनियादी संरचना निर्मित कर सकती है और न ही इनकी खरीददारी के लिए इतनी बड़ी संसाधन राशि जुटा सकती है। ऐसे में गैर सरकारी क्षेत्र या कारपोरेट किसानों के उत्पादों को खरीदने का अवसर मिलेगा, जिसको लेकर मोदी सरकार बार-बार अपने नये कानूनों की दुहाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...