back to top

जिसे जाना है वो जाएगा, घबराना नहीं : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक के दौरान कहा कि जिसे पार्टी से जाना है वो जाएगा, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह टिप्पणी करते हुए किसी नेता का नाम नहीं लिया।

हालांकि, राहुल गांधी की इस टिप्पणी को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने इससे इनकार किया है कि राहुल गांधी ने बैठक में ऐसी कोई टिप्पणी, हालांकि संगठन से जुड़े कई सूत्रों ने कांग्रेस नेता की टिप्पणी की पुष्टि की है।

रुचि ने कहा, राहुल गांधी जी के साथ एनएसयूआई की बैठक के बारे में कुछ खबरें सामने आई हैं। मैं कहना चाहती हूं कि ये खबरें निराधार हैं। यह एनएसयूआई की आंतरिक बैठक थी और हमने सिर्फ छात्रों एवं युवाओं के बारे में चर्चा की।

दूसरी तरफ, एनएसयूआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वो जाएगा ही, आप लोगों को घबराना नहीं है। जब कोई बड़ा नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो आप जैसे लोगों के लिए रास्ते खुलते हैं। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...