back to top

जिस प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं वहां निवेश करने कौन आएगा : अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहां निवेश करने कौन आएगा। उन्होंने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए सरकार से पूछा कि आखिर राज्य में क्या हो रहा है, उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं और इनका जिम्मेदार कौन है।

उल्लेखनीय है कि उन्नाव के असोहा थाना अंतर्गत बबुरहा गांव में बुधवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने गईं तीन दलित किशोरियों में से दो संदिग्ध अवस्था में मृत मिलीं, जबकि एक अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, मां सुरक्षित नहीं हैं, वहां कौन निवेश करने आएगा।

उन्होंने कहा कि उन्नाव में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं तथा हाथरस में तो रात में ही बेटी को जला दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रदेश में निवेश के दावे कर रही है, लेकिन वह निवेश कहां हो रहा है, यह कहीं नहीं दिखता है।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहे आर के चौधरी समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हिरासत में सर्वाधिक मौत हुई हैं और साथ ही सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ भी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...