back to top

गोरखपुर में दौड़ तो अयोध्या-मुरादाबाद में नारी शक्ति का होगा सम्मान

5 से 23 अक्टूबर के बीच 18 जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रमह्ण

कानपुर नगर व बरेली में महिलाओं को आत्मरक्षा व साइबर अपराध के बारे में किया जाएगा जागरूक

जनपदीय अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी रहेगी सहभागिता

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पूर्व शनिवार को मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज किया। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संकल्पित योगी सरकार के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि के दौरान जनपदों व कमिश्नरेट में 15 से 23 अक्टूबर में 18 जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे।

प्रत्येक कमिश्नरेट व जनपद में महिला सशक्तिकरण रैलियों के साथ जनजागरुकता के कार्यक्रम होंगे। गोरखपुर जोन व गाजियाबाद कमिश्नरेट में मिशन शक्ति दौड़ होगी तो अयोध्या-मुरादाबाद में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट-सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान होगा। जनपदीय अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी।

15 से 23 अक्टूबर तक जनपदों व कमिश्नरेट स्तर पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम होंगे। 15 को गोरखपुर जोन व गाजियाबाद कमिश्नरेट में मिशन शक्ति दौड़ आयोजित होगी। 16 को वाराणसी कमिश्नरेट के वाराणसी जनपद व आगरा जोन के मथुरा में स्कूलों-कॉलेजों, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 17 को मेरठ व वाराणसी जोन के मीरजापुर में लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम व पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

18 अक्टूबर को प्रयागराज व गौतमबुद्ध नगर की मलिन बस्तियों में महिलाओं व बच्चों में मिशन शक्ति के संबंध में जनजागरूकता चलाई जाएगी। 19 को कानपुर नगर व बरेली में महिलाओं को आत्मरक्षा व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा। 20 अक्टूबर को आगरा मुख्यालय व प्रयागराज जोन के चित्रकूट में बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह आदि की रोकथाम के संबंध में जनजागरूकता चलाई जाएगी।

मिशन शक्ति के तहत शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए कई महिलाओं को सम्मानित किया। इसी के तहत लखनऊ जोन के अयोध्या व बरेली जोन के मुरादाबाद में भी 21 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान होगा। इनमें वन स्टॉप सेंटर, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार में कार्यरत महिलाएं भी शामिल होंगी।

22 को कानपुर जोन के झांसी व मेरठ जोन के सहारनपुर के स्कूल-कॉलेजों, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में मिशन शक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। वहीं नवरात्रि की नवमी (23 अक्टूबर) को लखनऊ कमिश्नर के लखनऊ व गोरखपुर जोन के देवीपाटन-बलरामपुर जिले में लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम व पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में कार्यक्रम होगा

योगी सरकार का नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विशेष जोर है। शारदीय नवरात्रि के पूर्व जहां मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का शुभारंभ किया गया, वहीं नवरात्रि में ही कार्यक्रम होंगे। पुलिस कमिश्नरेट व जोन के तहत होने वाले आयोजनों में सहारनपुर, मीरजापुर व देवीपाटन शक्तिपीठ वाले जनपदों में महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम रखे गए हैं।

सहारनपुर मेरठ जोन में है और यहां मां शाकुंभरी शक्तिपीठ है। वाराणसी जोन के मीरजापुर में भी कार्यक्रम रखा गया है, यहां पर मां विंध्यवासिनी का शक्तिपीठ है। गोरखपुर जोन के देवीपाटन में मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ है, यहां आखिरी दिन पीड़िताओं को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में कार्यक्रम है।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से आयीं खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, रक्षामंत्री,...

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला भारत का चेहरा, विरासत, विकास और सेवा का दिख रहा संगम,पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बोले सीएम...

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ गरीबी से विरासत तक और महामारी प्रबंधन...

वी. सुधाकर चौधरी कृभको के अध्यक्ष और डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

नई दिल्ली। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), जो उर्वरक उत्पादन एवं कृषि इनपुट्स में संलग्न भारत की अग्रणी सहकारी संस्थाओं में से एक है,...

Most Popular

सकारात्मक सोच से लक्ष्य तय करती हूं : रोशनी चोपड़ा

परंपरा की जड़ों से जुड़ा: आयुर्वेद और बादाम के साथ सुबहों को बनाए और भी खासलखनऊ। सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 75 क्षय रोगियों को गोद लिया

भातखंडे में सेवा पखवाड़ा का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ में आज 17 सितंबर 2025 को राजभवन उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार सेवा पखवाड़ा के...

लखनऊ जू : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ स्वच्छ उत्सवलखनऊ। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को नवाब वाजिद अली...

भजन बाल वर्ग में दृष्टि पाण्डेय प्रथम व दक्षा गुप्ता द्वितीय

एसएनए में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगितालखनऊ। 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग)...

‘आवाज दो हम एक है’ में गायन व नृत्य ने समां बांधा

महिला मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न प्रतियोगितालखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की महिला शाखा द्वारा आवाज दो हम एक है कार्यक्रम का आयोजन मोहन सिंह बिष्ट सभागार,...

भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद

लखनऊ। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। कारखानों में जहां सुबह से ही विश्वकर्मा समाज के लोगों...

कलाकारों ने मेक इन इंडिया के चित्रों से दिखाया विकसित भारत

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केंद्र की ओर से विकसित भारत के रंग कला के संग विषय पर एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला डॉ. ए.पी.जे....

म्यूजिक एल्बम क्यूं रह गई यूट्यूब पर लॉन्च

देव और पीटर केल ने निभाये अहम किरदारलखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम सॉन्ग क्यूं रह गई को आज एक...