back to top

कहां हैं 12 हजार स्पेशल ट्रेने,फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्योहारों के मौसम में कई रेलगाडियों में यात्रियों की भीड़ होने को लेकर शनिवार को केंद्र और बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं।गांधी ने यह सवाल भी किया कि 12,000 स्पेशल ट्रेनै कहां हैं? रेल मंत्रालय ने एक अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक निर्धारित 12,011 रेल यात्राओं (रेलगाडयों के फेरों) की सूची पिछले दिनों जारी की थी।

इसमें बताया गया था कि त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिदिन औसतन 196 विशेष रेलगाड़ियों चलाई जा रही हैं। अब तक एक दिन में संचालित विशेष रेलगाड़ियों की सबसे अधिक संख्या 18 अक्टूबर को लगभग 280 थी, जबकि सबसे कम आठ अक्टूबर को लगभग 166 थी।

राहुल गांधी ने कुछ रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ से जुड़े वीडियो साझा करते हुए ैएक्सै पर पोस्ट किया, त्योहारों का महीना है – दिवाली, भाईदूज, छठ। बिहार में इन त्यौहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है – मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन। लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है। राहुल गांधी ने कहा, ैबिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है और सफर अमानवीय हो गया है।

कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार हैं – लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं।कांग्रेस नेता गांधी ने सवाल किया, कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं।

क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?राहुल गांधी ने कहा कि अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया, ये सिर्फ मजबूर यात्री नहीं, राजग की धोखेबाज नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

RELATED ARTICLES

रोहित और कोहली ने दिखाया जलवा, भारत की आस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत

सिडनी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करके आकर्षक पारियां खेल कर अपने आलोचकों को करारा...

इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़

इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ एक मोटरसाइकिल सवाल ने छेड़खानी की और उन्हें अनुचित तरीके से छुआ। ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला विश्व...

नागर विमानन मंत्री नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे के पुनर्निर्मित टर्मिनल-2 (टी2) का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल...

आस्ट्रेलियाई पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत का दबदबा, भगत ने जीते दो स्वर्ण पदक

विक्टोरिया (आस्ट्रेलिया)। पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने दो स्वर्ण पदक जबकि सुकांत कदम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता जिससे भारत ने...

रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे, CM योगी ने भोजपुरी में दी महापर्व छठ की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी अंदाज़ में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल...

विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमिताभ बच्चन और अभिषेक

मनोरंजन । अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन शनिवार को मुंबई में विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में...