back to top

सरकारी नौकरी के चक्कर में नहीं हुई शादी तो प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

नोएडा (उत्तर प्रदेश). गौतमबुद्ध नगर जिले में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान गाजियाबाद के विजय नगर के निवासी वीरेंद्र (27) के रूप में हुई और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

उसने बताया कि घटना शनिवार को बादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र में जीटी रोड के पास सत्यम रेजिडेंसी कॉलोनी की है जहां वीरेंद्र ने राजेश कुमार के घर में घुसकर उनकी बेटी राखी (23) पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गंभीर हालत में राखी को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और आज से अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया, जांच में पता चला कि राखी और वीरेंद्र का परिवार एक-दूसरे का परिचित है। दोनों परिवार पहले मेरठ में एक साथ रहते थे। वीरेंद्र का रिश्ता राखी से तय हो चुका था लेकिन लड़की पक्ष की शर्त थी कि लड़के की सरकारी नौकरी लगने पर ही शादी होगी। उन्होंने कहा, लेकिन वीरेंद्र की सरकारी नौकरी नहीं लग पा रही थी और वह शादी का दबाव बनाने के लिए शनिवार को राखी के घर गया। राखी और उसकी मां ने शादी से मना कर दिया। इससे आक्रोशित वीरेंद्र ने राखी पर चाकू से हमला कर दिया। अवस्थी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़े : यूपी-पंजाब पुलिस की मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकवादी ढेर, कई हथियार बरामद

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...