back to top

जब दूल्हा बन मंडप पर बैठे थे ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ तब आशीर्वाद देने पहुंचे थे ‘रावण’

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर मील का पत्थर साबित हुए दिग्गज कलाकार अरविंद त्रिवेदी के निधन ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। अरविंद ने टीवी के अबतक के सबसे पॉपुलर शो ‘रामायण ‘ में ‘रावण’ का किरदार निभा कर अपने इस रोल को अमर कर दिया। इस रोल से अरविंद ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छवि कायम की। 82 साल की उम्र में अरविंद ने मंगलवार को हार्ट अटैक की वजह अंतिम सांस ली। अरविंद के निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि​ दे रहे हैं। वहीं एक बार फिर अरविंद को याद कर ‘रामयण’ के लक्षमण भावुक हो उठे हैं। उन्होंने दिवंगत एक्टर संग बिताए अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों की तस्वीरें साझा की हैं।

‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी सुनहरी यादों को शेयर किया है। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। ये दोनों तस्वीरें सुनील की शादी की हैं। एक तस्वीर में सुनील दूल्हा बनकर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुनील के सर पर पगड़ी और गले में फूलो की माला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह काल कुर्ता और काला चश्मा लगाए अरविंद त्रिवेदी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने खास कैप्शन लिखा है। वह लिखते हैं, ‘कुछ पुराने खूबसूरत पल अरविंद भाई के साथ… मेरी शादी के समय उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उनके 80वें जन्मदिवस पर मयंक भाई और मैं शुभकामनाएं देते हुए…आप हम सबको बहुत याद आओगे अरविंद भाई…।’

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...