आगामी त्योहारों को देखते हुए पश्चिमी रेलवे 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगी

मुंबई। पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा है कि दशहरा और दीपावली त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो 156 फेरे लगाएंगी।

डब्ल्यूआर ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 12 जोड़ी विशेष ट्रेनों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से वहीं एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, सभी ट्रेनें विशेष ट्रेनों के तौर पर चलाई जाएंगी और उनका विशेष किराया होगा। ये ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी और इनके लिए बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच प्रारंभ हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

ये लोग गलती से भी न खाएं खजूर, हो सकता भारी नुकसान, आइये जानें

हेल्थ न्यूज। वैसे तो खजूर हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह के रोगों में लाभ मिलता है।...

NASA : विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ, अब ये लोग जाएंगे अंतरिक्ष में

केप कैनवेरल। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लंबे समय से फंसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य...

IPL 2025 : फिटनेस टेस्ट पास, नीतीश कुमार आईपीएल की इस टीम से खेलने को तैयार

बेंगलुरु। भारतीय आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी अब मैदान में खेल सकेंगे। क्रिकेटर ने फिटनेस के सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। फिजियो ने उन्हें...

Latest Articles