back to top

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस 19, भाजपा 14 लोकसभा सीटों पर आगे

कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 19 पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा शुरूआती रुझान में राज्य में पहली बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कांग्रेस केवल दो सीटों पर आगे है। केंद्रीय मंत्री एवं आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से 31,670 मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट पर 17,717 मतों से आगे हैं। वह इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।

तृणमूल कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुके सुदीप बंधोपाध्याय कोलकाता उत्तर में भाजपा के राहुल सिन्हा से 8,010 मतों से आगे हैं। जांगीपुर निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस के खलीलुर रहमान से 14,333 मतों से पीछे हैं।

अभिजीत ने 2014 में इस सीट पर 8,161 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी। प्रतिष्ठित कोलकाता दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार माला रॉय नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते एवं भाजपा उम्मीदवार चंद्र बोस से 44627 मतों से आगे हैं।

बहरामपुर में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अपूर्बा सरकार से 7,402 मतों से आगे हैं। पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी भाजपा के सुभाष सरकार से 8,360 मतों से पीछे हैं।

माल्दहा दक्षिण में कांग्रेस के अबू हसेम खान चौधरी तृणमूल कांग्रेस के मोहम्मद मुअज्जिम हुसैन से 2,588 मतों से आगे हैं। कृष्णनगर में तृणमूल कांग्रेस के महुआ मोइत्रा भाजपा के कल्याण चौबे से 22,193 मतों से आगे हैं।

 

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...

कान्हा छठोत्सव में मुस्कुराई लक्ष्मण नगरी, जयकारों से गूंजा शहर

लखनऊ। लक्ष्मण की नगरी की हर शाम निराली है। बुधवार को श्रीकृष्ण के छठोत्सव के उल्लास में लक्ष्मण नगरी मुस्कुरा उठी। लक्ष्मण नगरी में...

भगवान गणेश जी की मूर्ति को आकर्षक रूप देने का काम तेज

लखनऊ। छोटी और आकर्षक गणेश प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसका सजावट करने वाली महिला सुरेखा ने बताया कि इन छोटी,...

डिजिटल मूविंग जन्माष्टमी झांकी में भक्तों ने देखा बरसाना की होली

रिया यादव ने नृत्य गायन स्पर्धा में मारी बाजी, दही हांडी प्रतियोगिता में खालसा ग्रुप बनी विजेता लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड...

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज रखेंगी पिठोरी अमावस्या व्रत

लखनऊ। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं कई तरह के व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करती हैं। पिठोरी...

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...