back to top

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया है। रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विशेष रूप से सतर्क रहने और युद्ध से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाहों के झांसे में न आने की अपील की। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों में रह रहे लगभग एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन देशों की सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि पड़ोस में एक महीने से जारी यह संघर्ष निस्संदेह एक चुनौतीपूर्ण समय है, जिससे पार पाने के लिए राष्ट्रीय एकजुटता अनिवार्य है।

पश्चिम एशिया में यह तनाव बीते 28 फरवरी को उस समय चरम पर पहुँच गया था, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर सैन्य हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए समुद्री मार्गों को बाधित कर दिया है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य, जहाँ से दुनिया की 20 प्रतिशत ऊर्जा की आपूर्ति होती है, वहां नौवहन बाधित होने से वैश्विक संकट गहरा गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी लगातार वैश्विक नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने सऊदी अरब, यूएई, ईरान और इजराइल सहित कई देशों के प्रमुखों से चर्चा की है। हाल ही में 24 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई टेलीफोनिक बातचीत में भी पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर सार्थक विचारों का आदान-प्रदान किया, ताकि क्षेत्र में शांति और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...