back to top

अब सिर्फ रविवार को होगी साप्ताहिक बंदी : योगी

  • विकास योजनाओं की दी जाये रफ़्तार

  • मंडलायुक्त करें 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा लागत के कार्यों की समीक्षा

  • उद्यमियों की समस्याओं का किया जाये समाधान

  • आर्थिक गतिविधियों को तेज करते हुए जीएसटी की समीक्षा की जाये

  • ज़्यादा से ज़्यादा दुग्ध समितियों का किया जाये गठन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि बाजार सुबह 09 बजे से रात 09 बजे तक खुलें। प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार को निर्धारित की जाये। हालांकि, रविवार को जारी की गयी अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार यह तय किया गया था कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं को रफ़्तार देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी मंडलायुक्त अपने मंडल के जिलों में 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा लागत के विकास कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा में संबंधित मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहें। समीक्षा में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायें।

योगी ने उद्योग बन्धु की बैठक बुला कर उद्यमियों की समस्याओं का समय से समाधान कराये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि वे खुद उद्योग बंधु की वर्चुअल बैठक में शामिल होकर उद्यमियों से संवाद करेंगे। उद्योग बन्धु से तीन तरह के उद्यमियों का जुड़ाव रहता है। एक वे जो अपना उद्योग संचालित कर रहे हैं, दूसरे वे जिनके उद्यम स्थापित हो रहे हैं और तीसरे वे उद्यमी जो प्रदेश में उद्योग लगाने के इच्छुक अथवा प्रयत्नशील हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इन तीनों श्रेणी के उद्यमियों से संवाद स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी आर्थिक गतिविधियों को तेजी से चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि जीएसटी की समीक्षा की जाये। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह की वे खुद समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन तथा अमृत योजना के कार्यों को तेजी से क्रियान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे इन योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। योगी ने कहा कि डेयरी सेक्टर में अपार सम्भावनाएं हैं। इस सेक्टर के विस्तार के लिए ज़्यादा से ज़्यादा दुग्ध समितियों का गठन किया जाये।

RELATED ARTICLES

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...