back to top

वेब सीरीज विवाद : एकता कपूर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से राहत

इंदौर। ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के सीजन-2 को लेकर दर्ज प्राथमिकी के मामले में मशहूर निर्माता एकता कपूर को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिल गयी है। कपूर इस मामले में वेब सीरीज के प्रसारण के जरिये अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के अपमान के आरोपों में घिरीं हैं।

उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति शैलेंद्र शुक्ला ने कपूर की याचिका पर बृहस्पतिवार को सभी संबंधित पक्षों की दलीलें सुनीं। एकल पीठ ने इसके बाद शहर की अन्नपूर्णा पुलिस को आदेश दिया है कि वह आल्ट बालाजी की 45 वर्षीय संस्थापक के खिलाफ मुकदमे की अगली तारीख तक कोई भी बलपूर्वक कार्रवाई न करे। अदालत ने कपूर की याचिका पर अगली सुनवाई के लिये 26 अगस्त की तारीख तय की है।

भारतीय सेना की वर्दी को आपत्तिजनक तौर पर पेश करने का आरोप

एकल पीठ ने अन्नपूर्णा पुलिस और कपूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता के वकीलों को संबंधित वेब सीरीज की विवादित विषयवस्तु को दो प्रतियों में कॉम्पेक्ट डिस्क में पेश करने का आदेश भी दिया है। इनमें से एक प्रति अदालत के अवलोकन के लिये और दूसरी प्रति याचिकाकर्ता यानी कपूर के लिये मांगी गयी है। कपूर के वकील आनंद सोनी ने शनिवार को बताया कि उनकी मुवक्किल ने अपने खिलाफ अन्नपूर्णा पुलिस की पांच जून को दर्ज प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों को गलत बताते हुए उच्च न्यायालय से गुहार की है कि इस मामले को रद्द किया जाये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्राथमिकी दो स्थानीय बाशिंदों-वाल्मीक सकरगाये और नीरज याग्निक की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अश्लीलता) और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारत के राजकीय प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज की गयी थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि कपूर के स्थापित ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के सीजन-2 के जरिये समाज में अश्लीलता फैलायी गयी और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत की गयीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया कि इस वेब सीरीज के एक दृश्य में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का अपमान किया गया है।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...