back to top

हम पहले बल्लेबाजी करते हुए नियमित रूप से जीतना चाहते हैं : धवन

पुणे। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले अपने लक्ष्य का बचाव करने में महारत हासिल की कोशिश में जुटी है और इसलिए वह टास जीतकर जानबूझकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर रही है।

भारत ने शुक्रवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पहले खेलते हुए छह विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंका को 78 रन से मात दी। धवन ने कहा कि बतौर इकाई टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती है।

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, आज हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे क्योंकि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए खुद को और अधिक बेहतर करना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं ताकि इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो।

उन्होंने कहा, इसलिए जानबूझ्कर हम सा कर रहे हैं और नतीजा आपके सामने हैं कि हम पहले बल्लेबाजी करके भी जीत रहते हैं। उन्होंने कहा, हम बड़े लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं और इससे बतौर टीम आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होती है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...