back to top

भले ही हम एक-दूसरे से असहमत हों, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं, बाइडन ने राष्ट्र को किया सम्बोधित

मिलवॉकी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की घटना का जिक्र करते हुए रविवार को जनता से संकट की इस घड़ी में एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि समय आ गया है कि देश में राजनीतिक बयानबाजी में कड़वाहट कम की जाए। राष्ट्रपति कार्यालय ओवल ऑफिस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा, मैं आज रात आपसे राजनीतिक बयानबाजी में कड़वाहट कम करने की जरूरत पर बात करना चाहता हूं और यह कहना चाहता हूं कि भले ही हम एक-दूसरे से असहमत हों, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। हम पड़ोसी हैं, मित्र हैं, सहकर्मी हैं, देश के नागरिक हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अमेरिकी हैं।

राष्ट्रीय एकता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए। बाइडन ने कहा, कल पेनसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी की घटना हमें यह सोचने के लिए मजबूर करती है कि हम कहां खड़े हैं और यहां से आगे हमें किस दिशा में बढ़ना है। पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाए जाने की घटना के बाद से 24 घंटे से भी कम समय में राष्ट्रपति ने तीसरी बार संबोधन दिया है।

बाइडन ने कहा कि इस हमले के पीछे के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, हम उसके (हमलावर) मकसद के बारे में नहीं जानते। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि उसे किसी से मदद मिली थी या समर्थन प्राप्त था या इस साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं। कानून प्रवर्तन अधिकारी इन सभी सवालों के जवाब खोज रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, सिर्फ अपनी पसंद के उम्मीदवार का समर्थन करने और उसे चुनने की आजादी का इस्तेमाल करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति पर गोली चलाई गई और एक अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी गई। अमेरिका के लोग इस रास्ते पर नहीं चल सकते… हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं है। बाइडन ने कहा, अमेरिका में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हम इस तरह की हिंसा को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दे सकते।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...