back to top

ग्राम पंचायतों में अवस्थित कुओं का मापा जाएगा जलस्तर

जलदूत ऐप के माध्यम से डाटा और फोटो फीड करने के दिये गये निर्देश

विशेष संवाददाता लखनऊ। भू-गर्भ जल संचयन व संरक्षण के लिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा के तहत जल संरक्षण व संवर्धन की विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश विलुप्तप्राय नदियों के पुनरूद्धार, नालों व झीलों आदि की सफाई, तालाबों का पुनरूद्धार, तालाब निर्माण, खेत-तालाब निर्माण व अमृत सरोवरों के निर्माण जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। गांवों में जल स्तर की जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्राम पंचायतों में अवस्थित कुओं का जलस्तर मापा जाएगा।

ग्राम्य विकास विभाग के मनरेगा योजना के अंतर्गत जलदूत ऐप के माध्यम से पोस्ट मानसून में ग्राम पंचायत में अवस्थित कुओं में जलस्तर के मापन के संबंध में सभी जिलाधिकारियों, जिला कार्यक्रम समन्वयकों (मनरेगा) को निर्देश दिए गए हैं। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने जारी पत्र में कुओं के जलस्तर को मापने, डाटा एकत्रित करने और उसकी फोटो लेकर जलदूत ऐप के माध्यम से फीड करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पोस्ट मानसून 2023 की पूरी सूचना को जलदूत ऐप के माध्यम से फीड करने की के निर्देश जारी हुए हैं। जारी निर्देशो में कहा गया है कि सभी ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा जलदूत ऐप को डाउनलोड करते हुए एकत्रित की गई सभी सूचना को फीड करना होगा। गौरतलब है कियह डाटा मानसून से पूर्व में एकत्र कर फीड किया गया था। निर्देश दिए गए हैं कि जिस प्रकार प्री मानसून डाटा फीड किया गया था, उसी प्रकार पोस्ट मानसून डाटा ऐप के माध्यम से फीड करना होगा। पोस्ट मानसून डाटा एकत्रित किए जाने की समय-सीमा 31 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।

ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देश दिए गए कि डाटा एकत्रित करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखा जाए कि जिस कुएं से डाटा एकत्रित किया जा रहा है, उसमें 10 से 12 घंटे के भीतर पानी न निकाला गया हो, यदि इस समयावधि में पानी निकाला गया है, तो जलदूत द्वारा डाटा 10 से 12 घंटे बाद ही कैप्चर किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एक ग्राम पंचायत के सभी कुओं का डाटा एक ही दिन में एकत्रित किया जाए।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...