back to top

किशोरी से रेप की कोशिश के आरोप में चौकीदार को तीन साल की सजा, 9 साल पुराने मामले में आया फैसला

नोएडा। उत्तर प्रदेश में एक स्थानीय अदालत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश के नौ वर्ष पुराने एक मामले में आरोपी चौकीदार को दोषी करार देते हुए तीन साल कारावास की सजा सुनाई। मामले से जुड़े एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पॉस्को-2 चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने वर्ष 2014 में नोएडा थाना सेक्टर 24 में साफ-सफाई का काम करने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले चौकीदार को तीन साल कारावास की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजन चवनपाल भाटी ने बताया कि 10 फरवरी वर्ष 2014 की सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता आरोपी व्यक्ति मोनू चौहान के घर पर काम करने गई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मूल रूप से बिहार के रहने वाले चौकीदार मुकेश पीड़िता को कमरे में खींच कर ले गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

भाटी ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी मुकेश को दोषी पाया और उसे तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...