back to top

भारतीय ओलंपिक दल का गर्मजोशी से स्वागत

नयी दिल्ली। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ भारतीय ओलंपिक दल का सोमवार को यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया लेकिन देश के नायकों की झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर जमा भारी भीड़ से अफरा तफरी जैसी स्थिति हो गयी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने खिलाडियों का स्वागत किया। उनके साथ भारतीय एथलेटिक्स संघ के प्रमुख आदिल सुमारिवाला भी थे। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण किया गया और गुलदस्ते भेंट किए गए। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनकी सराहना की और समर्थकों तथा मीडिया कर्मियों की भारी उपस्थिति के कारण बनी अफरा तफरी की स्थिति केबीच उनके लिए बाहर निकलने का रास्ता बनाया। ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लौटे सितारों की एक झलक पाने के लिए जमा हुई भारी भीड़ को महामारी के दौरान लागू सामाजिक दूरी के नियमों की कोई परवाह नहीं थी। हवाई अड्डे के अंदर और बाहर परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में प्रशंसक और कुछ स्थानीय नेता मौजूद थे। यह प्रशंसक भारतीय तिरंगा लहरा रहे थे और ढोल तथा बैंड की धुनों पर गाने और थिरकने के साथ पदक विजेता खिलाडियों का जयघोष कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...