back to top

युवाओं की महाहुंकार के बाद सरकार का जागना अच्छा संकेत : प्रियंका

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन महीने में सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर, छह महीने में नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देशों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार पर तंज करते हुए कहा कि कहीं इसमें भी तारीख पर तारीख न मिले।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भर्ती प्रक्रिया में चयन व तैयारी में युवा और उसके पूरे परिवार की हाड़ तोड़ मेहनत लगती है। युवाओं की महाहुंकार के बाद सरकार का जागना अच्छा संकेत है। कृपा करके भर्ती भरने की डेडलाइन का हाल प्रदेश को ‘गड्ढा मुक्त’ और ‘अपराधमुक्त’ करने की तरह न हो कि तारीख पर तारीख मिलती रहे।’

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने लिखा है, ‘12460 शिक्षक भर्ती शून्य जनपद के अभ्यर्थियों संग संवाद किया। इन्होंने अच्छे अंको से परीक्षा निकाली किंतु भर्ती नहीं मिली। बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में लचर व्यवस्था के चलते यूपी के लाखों युवा अन्याय के शिकार हैं। रोजगार इनका हक है। सरकार को इन युवाओं को उनका हक देना पड़ेगा।’

उन्होंने गुरुवार को कृषि प्राविधिक भर्ती (एग्रीकल्चर टेक्निकल अस्सिटेंट) के अभ्यर्थियों से संवाद का भी जिक्र किया है। ट्वीट कर लिखा है, ‘कल कृषि प्राविधिक भर्ती (एग्रीकल्चर टेक्निकल अस्सिटेंट) के अभ्यर्थियों से संवाद में उन्होंने बताया था कि डेढ़ साल से ऊपर हो चुका है उनका रिजल्ट ही नहीं आया है। आज सूचना मिली कि उनका रिजल्ट घोषित हो गया। आप सभी को बधाई। युवाओं आपकी आवाज में ताकत है।’

दरअसल, बेरोज़गारी और सरकारी विभागों में संविदा पर भर्तियों के मुद्दे पर प्रियंका लगातार प्रदेश सरकार पर हमला कर रही हैं। उन्होंने गुरुवार को यूपी में भाजपा कीसरकार के खिलाफ बेरोज़गारी दिवस का समर्थन करते हुए कहा था कि युवाओं ने महाहुंकार भरी है। अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘युवा की मांगे। समय पर परीक्षा, तय समय में रिजल्ट, बगैर कोर्ट गये नियुक्ति, नौकरियां बढ़ें और संविदा कानून रद्द हो। युवाओं ने महाहुंकार भरी है। अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे। #राष्ट्रीयबेरोजगारीदिवस।’

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने 2016 के 12,460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की। यह बातचीत प्रियंका द्वारा हाल ही में शुरू किये गये युवाओं के साथ रोजगार पर संवाद का हिस्सा है। उन्होंने ने कहा कि उनका मानना है कि युवाओं की बात सुननी पड़ेगी और उनके मुद्दों के लिए हमें सड़क से लेकर सदन तक इन मुद्दों पर लड़ना होगा। कांग्रेस पार्टी इसमें पीछे नहीं हटने वाली।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...